फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   नवविवाहिता ने लगा ली फांसी, मौत

नवविवाहिता ने लगा ली फांसी, मौत

Sat, 09 Mar 2019 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
नवविवाहिता ने लगा ली फांसी, मौत
किशनपुर(फतेहपुर)। आठ माह पहले ब्याही युवती ने शुक्रवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने दहेज की खातिर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र में महावतपुर असहट गांव निवासी दिवंगत भगौती प्रसाद की बेटी रामपति (28) की मझिगवां निवासी मंगल निषाद के साथ आठ माह पहले शादी हुई थी। मंगल मजदूरी करता है। उसका पत्नी रामपति से गुरुवार रात घरेलू खर्च को लेकर विवाद हुआ। मंगल ने बताया कि वह सुबह जंगल से लौटकर आया तो पत्नी कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी पर लटक गई थी। शोर मचाने पर परिवार और ग्रामीण पहुंचे। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को नीचे उतराया। इसी गांव में ब्याही बहन गीता की सूचना पर मायके से मां कुसुमिया पहुंची। मां ने दहेज की खातिर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। तीन साल पहले मंगल की पहली पत्नी की बीमारी से मौत हो गई थी। तब उसने दूसरी शादी की थी। पुलिस की सूचना पर नायब तहसीलदार रमेश पांडेय पहुंचे। एसओ संदीप तिवारी ने बताया कि चारपाई की रस्सी काटकर महिला ने फांसी लगाई है। रामपति की मां की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



फोटो- 5- शकुन नगर घर पर मौजूद परिजन

पैर में आत्महत्या की वजह लिख बहू ने दे दी जान

पति की आठ माह पूर्व हादसे में हो चुकी है मौत
सास और ससुर पर प्रताड़ना का लगाया आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग होकर महिला ने शुक्रवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला ने अपने पैर में आत्महत्या की वजह लिखी। पुलिस ने मायके पक्ष को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा जिले के छापर गांव की लक्ष्मी (30) की शादी करीब दस साल पहले शहर कोतवाली क्षेत्र के शकुन नगर मोहल्ला निवासी घनश्याम से हुई थी। पति की आठ माह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रिटायर्ड ससुर हरिश्चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि बेटे की मौत के बाद से बहू तनाव में रहती थी। वह किसी काम से घर के बाहर गए थे। पत्नी भगवती घर के बरामदे में बैठी थी। पौत्र स्कूल से घर आया। वह मां लक्ष्मी को देखने कमरे में पहुंचा तो चीखते हुए बाहर आया। उसकी चीख से पत्नी कमरे में पहुंची तो देखा बहू फांसी पर लटक रही थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने साड़ी के फंदे से लक्ष्मी का शव उतारा। लक्ष्मी के बाएं पैर में लिखा था कि वह अपनी जान सास-ससुर की वजह से दे रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। महिला के जेठ शिवाकांत लखनऊ में एक निजी बैंक में मैनेजर हैं। वह लखनऊ में रहते हैं। लक्ष्मी की बहन रजोल ने बताया कि लक्ष्मी ने मोबाइल पर मैसेज भी भेजा था। चौकी इंचार्ज संदीप तिवारी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मायके पक्ष के आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed