{"_id":"5c33a526bdec2256a22386ea","slug":"71546888486-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की महिला ने एसपी आवास में किया हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वाराणसी की महिला ने एसपी आवास में किया हंगामा
विज्ञापन
फतेहपुर। वाराणसी की एक महिला ने एसपी आवास में जमकर हंगामा काटा। रविवार की रात महिला ने एसपी से पारिवारिक रिश्ते बताकर आवास में घुसने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और महिला पुलिस को सौंप दिया। सुबह महिला का जिला अस्पताल में मेडिकल कराकर उस पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई। हालांकि मेडिकल के समय महिला की हालत गंभीर दिखी।
वाराणसी के लंकारोड थानाक्षेत्र की रहने वाली चालीस वर्षीय महिला रविवार देर रात एसपी आवास पहुंची। आवास में तैनात सुरक्षा कर्मियों को रोकने पर महिला ने अपने को एसपी से पारिवारिक रिश्ते बताए। पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने से साफ मना कर दिया। इस महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। बात बढने पर उसे पुलिस महिला थाने ले गई। यहां पर पूरी रात रखने के बाद सुबह मेडिकल कराकर शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की। मेडिकल कराने
आई महिला ने जिला अस्पताल में बताया कि वह एसपी राहुल राज से मिलने आई थी। उसके पारिवारिक रिश्ते हैं। उसके दो बच्चों को अगवा किया गया। पुलिस वालों ने मिलने नहीं दिया। उसे बहुत पीटा गया है। महिला थाने में दरोगा और सीओ ने पूरी रात बारी-बारी से पिटाई की। सीओ सिटी केडी मिश्र ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं लग रहा। इसीलिए अनर्गल आरोप लगा रही है। उसके परिजनों से इस संबंध बातचीत हो गई है। वाराणसी के ध्यानार्थ
विज्ञापन
महिला का एसपी आवास में हंगामा
- पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की
अमर उजाला ब्यूरो
ट्रकों से वसूली करते चार दबोचे गए, शांतिभंग में हुई कार्रवाई
-पुलिस कलर की जैकेट पहने आरोपियों से 25000 बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। कोतवाली पुलिस ने ट्रकों से वसूली कर रहे पुलिस यूनिफार्म में चार लोगों को 25000 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेजा है।
नई तहसील चौराहे पर रविवार की रात शह के गंगानगर मोहल्ला निवासी शिवम अवस्थी, हुसैनगंज थाने के बेरागढ़ीवा निवासी शिवम शुक्ला, मनोहरनगर जेल रोड निवासी ज्ञान प्रकाश अग्निहोत्री, तांबेश्वर वीआईपी रोड निवासी अंकित सिंह पटेल पुलिस वर्दी रंग की जैकेट पहनकर ट्रकों से वसूली कर रहे थे। इसकी सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से पुलिस ने पच्चीस हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने सोमवार को चारों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है। कोतवाल विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कोई भी तहरीर देने वाला नहीं था। ऐसे में पुलिस ने मजबूरन शांतिभंग की कार्रवाई की है।
----------------------