{"_id":"5a6e0ba14f1c1ba3268b6fdf","slug":"21517161377-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निचली गंगा नहर से महिला का शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निचली गंगा नहर से महिला का शव बरामद
Updated Sun, 28 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा टांडा हाईवे पर बहुआ कस्बे के निर्माणाधीन नहर पुल के नीचे रविवार शाम एक महिला का शव आकर फंस गया। उसकी हत्या कर शव फेंकने का शक जताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने रेप से भी इंकार नहीं किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
ललौली थाना क्षेत्र के बहुआ कस्बे में निचली गंगा नहर के निर्माणाधीन पुल के नीचे करीब 35 वर्षीय महिला का शव ग्रामीणों ने देखकर पुलिस को खबर दी। एसओ श्रवण कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज दतौली मुमताज खान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला।
शरीर पर बैंगनी रंग का सलवार-सूट था। हाथों में आर्टीफिशियल गोल्डन रंग का कड़ा था। दुर्गंध से शव कई दिनों पुराना होने का पुलिस ने अंदाजा लगाया है। एसओ ने बताया कि महिला के शरीर पर चोट दिखाई नहीं दे रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण पता लग सकेगा।