{"_id":"5a22f7494f1c1b79548c1344","slug":"161512240969-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने घर से हजारों की नकदी जेवरात किया पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर से हजारों की नकदी जेवरात किया पार
Updated Sun, 03 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। किसान के घर में घुसकर शुक्रवार की रात चोर नकदी जेवरात लेकर फरार हो गए। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके की छानबीन की है।
थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी कैलाश पटेल ने बताया कि वह परिवार के साथ एक कमरे में सो रहे थे। दूसरे कमरे में गृहस्थी रखी रहती है। परिवार की शनिवार सुबह नींद खुली। दूसरे कमरे का सामान बिखरा था और बक्सा गायब था।
घर और आसपास बक्से की खोज की। बक्सा छत में खुला पड़ा था। बक्से का ताला तोड़कर चोर हजारों की नकदी व 35 हजार कीमत के सोने चांदी के जेवरात ले गए थे। घटना से हड़कंप मच गया।
कपड़े व अन्य सामान भी गायब था। पड़ोसी की छत से सीढ़ी उसके घर में लगी मिली। कैलाश ने बताया कि इसी सीढ़ी के सहारे चोर घर पहुंचे हाेंगे। यहीं से उतर कर वापस गए हैं। एसओ विजय प्रताप सिंह ने बताया की तहरीर नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।