फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   ओरटेक करने में टेंपो पलटा, दस घायल

ओरटेक करने में टेंपो पलटा, दस घायल

Sun, 17 Mar 2019 12:55 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
ओरटेक करने में टेंपो पलटा, दस घायल
फतेहपुर। डिप्टी कमिश्नर की छापेमारी में अंग्रेजी शराब की दुकान में मिलावटी शराब पकड़ी गई। दुकान का सारा माल सीज कर दिया गया। अनुज्ञापी और सेल्समैन के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने इसी मामले में आचार संहिता उल्लघंन की रिपोर्ट की है।
विज्ञापन


प्रयागराज आबकारी टीम उपायुक्त रामचंद्र मिश्र को बिंदकी तहसील के बकेवर थाना क्षेत्र मुसाफा रोड की अंग्रेजी शराब की दुकान में मिलावटी शराब बेचने की सूचना मिली। उपायुक्त ने टीम के साथ छापेमारी की। उसके बाद जिले की आबकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। बकेवर थाने के नामामऊ निवासी संजय सिंह के बेटे पूतो
विज्ञापन

दुकान के सेल्समैन को पकड़ा गया। बकेवर प्रतिनिधि ने बताया कि दुकान अनुज्ञापी कानपुर घाटमपुर कोतवाली बांगर मकरंदपुर निवासी जगराम सिंह की पत्नी शीलू की होना पाया गया। दुकान में आठ से दस शराब की बोतलों में रेस्टीफाइड स्प्रिट भरी मिली। टीम ने दुकान का सारा माल जब्त कर लिया। करीब दुकान से दस लाख का माल
विज्ञापन
विज्ञापन


बरामद हुआ है। दुकान से कुल 1247 लीटर शराब 295 बोतल, 275 आद्धा , 5168 पौवा , 236 स्टीकर, 120 खाली सीसी और सैकड़ों ढक्कन मिले। कार्रवाई में जिला आबकारी अधिकारी संतोष तिवारी, बिंदकी निरीक्षक शंकर पाल, खागा निरीक्षक बृजेंद्र पटेल भी रहे। थानेदार संजय शर्मा ने बताया कि आबकारी डिप्टी कमिश्नर रामचन्द्र मिश्र की तहरीर पर फ्रॉड, धोखाधड़ी, मिलावटखोरी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दुकान को सीज किया गया है। जांच के बाद आगे कार्रवाई होगी।
फोटो संख्या एवं परिचय
30-अंग्रेजी शराब दुकान के बरामद माल को सीज करती टीम
अंग्रेजी शराब की दुकान में मिलावट पकड़ी
- जिले के आबकारी प्रशासन की सुस्ती से जारी मिलावटखोरी
- कई देशी अंग्रेजी शराब ठेकों में मिलावटी शराब बिक रही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed