{"_id":"5c82be9fbdec22141a4a08b7","slug":"151552072351-fatehpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से कुचल कर वकील की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से कुचल कर वकील की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। तेज रफ्तार ट्रक ने गुरुवार की रात शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार अधिवक्ता को कुचल दिया। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल लेकर आई। यहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिजनों का बुरा हाल है।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के जमरावां गांव निवासी कमलेश कुमार सिंह के वकील बेटे नितिन कुमार उर्फ रिंकू (34) गांव के राजेंद्र सिंह के साथ शहर में एक शादी समारोह में आए थे। रात में अकेले बाइक से घर लौट रहे थे। सातमील के पास असनी की ओर आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक से उछल कर वकील
सड़क किनारे गिर पड़े। ट्रक वकील को कुचलते हुए चला गया। सूचना पर चौराहे के पास खड़ी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस वकील को जिला अस्पताल ले आई। वकील की पत्नी आरती सिंह का हादसे से हाल बेहाल हो गया। उनका आठ साल का एक बेटा ईशू है। पिता कमलेश भी वकालत करते थे। छोटा भाई राजेश एनचआई वाराणसी में नौकरी करता है। थानेदार पंकज कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
फोटो संख्या एवं परिचय
2- फाइल फोटो नितिन कुमार उर्फ रिंकू सिंह
अधिवक्ता की ट्रक से कुचलकर मौत
शादी समारोह से लौटते वक्त हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फोटो संख्या एवं परिचय
13- फाइल फोटो राजू पासवान
14- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के चचेरे भाई व अन्य परिजन
हादसे में भट्ठा मजदूर की मौत
- शरीर का आधा हिस्सा हुआ गायब
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहपुर। शादी समारोह से लौट रहे भट्ठा मजदूर को गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में मजदूर के शरीर के नीचे का आधा हिस्सा बुरी तरह पिस चुका था। रिपोर्ट दर्ज कर दुर्घटना करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
मलवां थाना क्षेत्र के खांडेपुर गांव निवासी विजय पाल का बेटा राजू पासवान (22) हरबंशपुर गांव शादी समारोह में गया था। लौटते समय मलवां थाने के नरपतपुर व जखनी गांव के बीच ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। राजू गिरा और उसके पेट के नीचे का हिस्सा ट्रक के पहिए से कुचल गया। सहिली चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वह दो भाइयों रामू व अनूप में दूसरे नंबर का था। भाई अनूप ने बताया कि ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करता था। शादी के रिश्ता खोजा जा रहा था। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल हो गया है।
बरात में वैन की टक्कर से महिला घायल
औंग। थाना क्षेत्र के हरिश्चंद्र खेड़ा गांव में गुरुवार रात बरात की निकासी के दौरान वैन की टक्कर से महिला घायल हो गई। गावं के सियाराम के घर से लड़के की बरात जा रही थी। गांव की महिलाएं इकट्ठा थी। गांव के बंगाली की पत्नी पुष्पा बरात में शामिल वैन की टक्कर लगने से गंभीर घायल हो गई। परिजनों ने उसी वैन से कस्बे के नर्सिग होम पहुंचाया। डाक्टर ने हालत गंभीर देखकर कानपुर रेफर किया है। एसओ राकेश मौर्य ने बताया थाने में किसी ने सूचना नहीं दी है। ब्यूरो
फोटो संख्या एवं परिचय
23 - खंदक में पलटा टेंपो और सवारी
बस की टक्कर से टेंपो पलटा, दस घायल
45 मिनट बीतने पर नहीं पहुंची एंबुलेंस
अमर उजाला ब्यूरो
हसवा(फतेहपुर)। तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने शुक्रवार दोपहर एक टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो अनियंत्रित होकर खंदक में पलट गया। इसमें सवार दस लोग घायल हुए। छह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थरियांव से सवारियां लेकर टेंपो चालक शहर आ रहा था। थरियांव थाने के बिलंदा हाईवे पर बस की टक्कर से टेंपो पलट गया। हादसा देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। टेंपो में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। एंबुलेंस बुलाने के लिए 108 नंबर पर फोन किया गया। 45 मिनट तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। 100 नंबर की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने घायल ललौली थाने के घघौरा निवासी रश्मि देवी, सुल्तानपुर घोष थाने के कस्बा निवासी राजेंद्र प्रसाद, हथगाम के कुल्हड़िया निवासी शिवप्रसाद, हथगाम के तेहीपारा निवासी बेचूलाल और शिवपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाकी लोग मौके से चले गए। टेंपो चालक मौके से भाग निकला। हसवा चौकी इंचार्ज अश्वनी सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।