फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.

Etah News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

Sun, 06 Sep 2026 11:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 06 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances; murder alleged.
एटा। थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव हरनारायणपुर उर्फ गढ़न नगरिया निवासी 25 वर्षीय महिला की रविवार को संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। महिला के अंतिम संस्कार की तैयारी के दौरान मृतका के पिता मौके पर पहुंच गए और ससुरालीजन पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं पति मौके से गायब है।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद के थाना मेरापुर के नगला मना निवासी भूरे ने बताया कि सात साल पहले उसकी बेटी किरन (25) ने हरनारायणपुर उर्फ गढ़न नगरिया निवासी रामपाल के बेटे भोले उर्फ उपेंद्र के साथ प्रेम विवाह किया था। रविवार को उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना तक मायके पक्ष के लोगों को नहीं दी।
विज्ञापन

मायके पक्ष को सूचना दिए बिना ही अंतिम संस्कार किया जा रहा था लेकिन रिश्तेदार के माध्यम से किरन की मौत की सूचना मिली। इसके बाद मायकेपक्ष के अन्य लोग गांव में पहुंचे। यहां ससुरालीजन उसके अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतिका के पिता भूरे ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शमशान घाट से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतिका का पति भोले उर्फ उपेंद्र मौके से फरार है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही महिला की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed