फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Assault on electricity operator, accused of tearing government register, protest held at substation

Jaunpur News: बिजली ऑपरेटर से मारपीट, सरकारी रजिस्टर फाड़ने का आरोप, उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

Sun, 06 Sep 2026 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Assault on electricity operator, accused of tearing government register, protest held at substation
सुरेरी विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन के दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते विद्युकर्मी। संवाद
सुरेरी। सुरेरी थाने में तैनात आरक्षी संतोष यादव पर ड्यूटी के दौरान बिजली उपकेंद्र के ऑपरेटर से मारपीट करने, मोबाइल क्षतिग्रस्त करने और सरकारी अभिलेख फाड़ने का आरोप लगाते हुए आक्रोशित बिजली संविदा कर्मियों और मीटर रीडरों ने रविवार को सुरेरी उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। आरोपी आरक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उसे निलंबित करने की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी आरक्षी को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया गया है। थानाध्यक्ष सुरेरी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि पीड़ित बिजली ऑपरेटर अजय कुमार सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह पांच सितंबर को शाम चार बजे से रात 11:59 बजे तक उपकेंद्र पर ड्यूटी पर तैनात था। रात 9:30 बजे मेल लाइन से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। आरोप है कि रात करीब 10:50 बजे सुरेरी थाने में तैनात आरक्षी खुद को दीवान बताते हुए उपकेंद्र पहुंचा। बिजली आपूर्ति बहाल होने के संबंध में जानकारी लेने लगा। ऑपरेटर ने करीब दो घंटे बाद आपूर्ति बहाल होने की बात कही। इस पर आरक्षी ने गाली देना शुरू कर दिया। आरोप है कि ऑपरेटर ने घटना की मोबाइल से वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरक्षी ने मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया। साथ ही शिफ्ट रजिस्टर और शिकायत रजिस्टर भी फाड़ दिया।
विज्ञापन

शोर सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। पीड़ित ने आरोपी आरक्षी संतोष यादव पर घटना के समय नशे की हालत में होने का भी आरोप लगाया है। घटना के बहुत देर बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित बिजलीकर्मी उपकेंद्र पहुंचे। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। हालांकि, विभागीय उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो वे कार्य बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन करेंगे। आरोपी आरक्षी को उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लाइन हाजिर कर दिया गया है। तहरीर प्राप्त हो गई है और उच्चाधिकारियों के निर्देश के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed