{"_id":"6a9dac2777700289750dec05","slug":"fir-registered-against-driver-in-case-of-death-caused-by-tractor-run-over-etah-news-c-163-1-eta1003-156177-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रैक्टर चढ़ने से हुई मौत के मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रैक्टर चढ़ने से हुई मौत के मामले में चालक पर प्राथमिकी दर्ज
Sun, 06 Sep 2026 11:38 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। क्षेत्र के गांव दादूपुर खुर्द में चार माह पहले हुए हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चार माह पहले गांव में हुए हादसे में अनियंत्रित ट्रैक्टर से कुचलकर चारपाई पर सो रहे युवक की मौत हो गई थी।
दादूपुर खुर्द गांव में चार माह पहले हुए हादसे में रामौतार (45) की मौत हो गई थी। यह हादसा 29 अप्रैल की दोपहर को हुआ था। हादसे के समय रामौतार घर के पास आबादी क्षेत्र में एक चारपाई पर सो रहा था। गांव का गौरव ट्रैक्टर लेकर गुजर रहा था अचानक अनियंत्रित होने से ट्रैक्टर चारपाई पर चढ़ गया। इससे रामौतार की ट्रैक्टर के पहिए से कुचलकर मौत हो गई।
घटना के समय मृतक के परिजन ने जान-बूझकर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया था। मृतक के बेटे प्रवेश का आरोप है कि चालक गौरव पर कोई कार्रवाई न होने पर चार माह बाद उसने पुलिस को हादसे की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी रूपेश वर्मा ने बताया कि हादसे की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।