{"_id":"6a9dacf791a31801e60408b2","slug":"police-puzzled-by-complaint-filed-after-a-month-statements-of-friends-will-also-be-recorded-bareilly-news-c-4-bly1015-961616-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एक महीने बाद शिकायत से असमंजस में पुलिस, दोस्त के भी होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एक महीने बाद शिकायत से असमंजस में पुलिस, दोस्त के भी होंगे बयान
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र में रामगंगा किनारे एक महीने पहले हुई घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस घटनाक्रम की पड़ताल में जुट गई है। एक महीने बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने से कई सवाल उठ रहे हैं। युवती के माता-पिता को भी अब तक घटना की जानकारी नहीं थी।
रामगंगा किनारे 20 वर्षीय युवती व उसके दोस्त के साथ हुई घटना में आरोप बेहद गंभीर है। फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी पुलिस को कई सवालों के जवाब तलाशने हैं। युवती ने बताया है कि यह घटना उसके साथ दो अगस्त को हुई थी। वह आरोपियों के नाम भी नहीं जानती, हालांकि सामने आने पर उन्हें जरूर पहचान लेगी।
युवती ने पुलिस को बताया कि वह उस घटनाक्रम को भूलने की कोशिश कर रही थी। वह नहीं चाहती थी कि इसकी रिपोर्ट कराई जाए, लेकिन इससे आरोपी लड़कों का हौसला बढ़ता रहा और वह उसके दोस्त को ब्लैकमेल करने लगे। तब मजबूरी में उसने परिवार को जानकारी देकर कार्रवाई कराने का फैसला किया। अगर वह ऐसा नहीं करती तो आरोपी इस वीडियो को वायरल करके उसकी बदनामी कराते।
विज्ञापन
वर्जन
रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती ने आरोपियों के जिस गांव का होने का दावा किया है, पुलिस टीम वहां जाकर उनकी पहचान करेगी। इसमें युवती व उसके दोस्त की भी मदद ली जाएगी। पुष्टि होते ही आरोपियों के नाम खोलकर उनकी गिरफ्तारी व अन्य कार्रवाई की जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी