फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Rampur Sub-Inspector arrives in uniform while off-duty; beats up wife and her lover.

Bareilly News: छुट्टी लिए बिना वर्दी पहनकर आया रामपुर का दरोगा, पत्नी और उसके प्रेमी को पीटा

Sun, 06 Sep 2026 11:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rampur Sub-Inspector arrives in uniform while off-duty; beats up wife and her lover.
नवाबगंज (बरेली)। रामपुर के खजुरिया थाने में तैनात दरोगा छुट्टी लिए बिना ही वर्दी पहनकर नवाबगंज चला आया और पत्नी व उसके कथित प्रेमी की पिटाई कर दी। बिजौरिया चौराहे पर शनिवार देर रात यह ड्रामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरोगा व उसकी पत्नी के प्रेमी को हिरासत में ले लिया। रविवार को दोनों का शांतिभंग में चालान किया गया। उन्हें एसडीएम कोर्ट से जमानत मिल गई।
विज्ञापन

दरोगा की ससुराल नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में है। दरोगा की पत्नी ने पुलिस को बताया कि उसके पति के किसी अन्य महिला से संबंध हैं। इसी कारण वह उसे और बच्चे को अपने पास नहीं रखते। पत्नी ने यह भी बताया कि दरोगा उसके चरित्र पर शक करता है। मायके आकर उन्हें पीटने के साथ ही भाई से भी मारपीट की। फिर एक युवक को महिला का प्रेमी बताकर पीट दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि दरोगा अपने अधिकारियों को बताए बिना वर्दी में ही पत्नी से मिलने नवाबगंज आया था। यहीं उसने पत्नी के प्रेमी की पिटाई कर दी। सूत्रों के अनुसार, मारपीट में दरोगा की वर्दी भी फट गई। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने दरोगा, आरोपी युवक और दरोगा की पत्नी से अलग-अलग पूछताछ की है। दरोगा की पत्नी ने अब तक पति के खिलाफ तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेमी ने दी तहरीर

नगर निवासी युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दरोगा की सास ने अपनी जमीन बेचने के लिए उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। वह जमीन के संबंध में दरोगा की पत्नी और उसकी मां से बात करता था। बाद में उसने सौदा रद्द कर दिया था। दरोगा इसी बात को लेकर उस पर शक करता था। दरोगा ने उसे रात 11 बजे भारतीय स्टेट बैंक के बाहर बुलाया और लाठी-डंडे से पीटना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे बचाया जा सका।

वर्जन
दरोगा रामपुर जिले के खजुरिया थाने में तैनात है। वह छुट्टी लिए बिना ही आया था और यहां पत्नी, उसके परिजन व एक अन्य युवक से झगड़ा किया। फिलहाल शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के स्तर से रामपुर के पुलिस अधीक्षक को लिखित सूचना दी जाएगी, ताकि विभागीय जांच हो सके। - मुकेश चंद्र मिश्रा, एसपी उत्तरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed