फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 13 couples reunited after resolving differences

Siddharthnagar News: मनमुटाव दूर हुआ तो साथ हुए 13 जोड़े

Sun, 06 Sep 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 13 couples reunited after resolving differences
सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण) के तहत रविवार को महिला थाना परिसर में नई किरण जन सुनवाई का आयोजित हुई। काउंसिलिंग के दौरान 13 दंपतियों के बीच चल रहे विवाद और मतभेद दूर कराए गए। बातचीत के बाद दंपतियों ने आपसी गिले-शिकवे भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई। इसके बाद सभी 13 जोड़ों को एक साथ विदा किया गया। महिला थानाध्यक्ष भाग्यवती पांडेय की अगुवाई में रविवार को भी अलग-अलग मामलों में पति-पत्नी और उनके परिजन से बातचीत कर विवाद की वजह समझी गई। दोनों पक्षों को परिवार के महत्व और आपसी सामंजस्य के बारे में समझाया गया। काउंसलिंग के बाद दंपतियों के बीच सहमति बनी और परिवारों को बिखरने से बचाते हुए उन्हें साथ भेजा गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल आशा गौंड, महिला हेड कांस्टेबल रीना रावत, महिला आरक्षी प्रियंबदा सिंह, संगीता, शिखा खरवार और शिवानी सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed