फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   बाइक चोरों को तीन साल की कैद

बाइक चोरों को तीन साल की कैद

Thu, 11 Jan 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
बाइक चोरों को तीन साल की कैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। अदालत ने दो बाइक चोरों को तीन-तीन साल कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने दोनों मुल्जिमों के खिलाफ पांच-पांच हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है।

असोथर थाने के एसआई हरिशंकर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर 27 जनवरी 2009 को थाने के खदरहा मोड़ पर बलबीर के मकान के पास चोरी की तीन बाइकों के साथ दोनों को पकड़ा था।


एसआई ने अभियुक्त सोनू उर्फ दान बहादुर (निवासी दुजेई का पुरवा थाना कोतवाली प्रतापगढ़) और धनी उर्फ ज्ञान सिंह (निवासी बहादुरपुर थाना असोथर) के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। फास्ट ट्रैक कोर्ट नंबर दो एडीजे ऋचा जोशी ने मामले की सुनवाई की। सहायक शासकीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार कुरील, राम सिंह ने अभियुक्तों के खिलाफ दलीलें और सबूत पेश किए। अदालत ने दोनों मुल्जिमों को सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed