फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   सेल्समैन की हत्या में पत्नी, सास-ससुर को भेजा जेल

सेल्समैन की हत्या में पत्नी, सास-ससुर को भेजा जेल

Fri, 06 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
सेल्समैन की हत्या में पत्नी, सास-ससुर को भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के दिमंगरपुर गांव में 27 सितंबर को ससुराल आए अनिल लोधी की हत्या में पुलिस ने पत्नी, सास और ससुर को जेल भेज दिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने हत्या कबूल कर ली है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के मदारीपुर कला गांव निवासी कंधईलाल का बेटा अमित लोधी मोबाइल सिमकार्ड कंपनी का सेल्समैन था। वह 26 सितंबर को पत्नी ममता को लेने दिमंगरपुर स्थित ससुराल गया था। वहां उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने नामजद आरोपी रामसुमेर लोधी, सास उर्मिला और पत्नी ममता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी रामसुमेर ने कबूल किया कि उसकी बेटी को दामाद और सास प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से बेटी अक्सर मायके में रहती थी। बेटी ने अपने बच्चे को भी मायके में ही जन्म दिया था। उस वक्त भी ससुराल से लोग नहीं आए थे। इसी खुन्नस में बेटी ममता दामाद के साथ कार्यक्रम में जाने से मना कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात से नाराज होकर दामाद बेटी को पीटने लगा। बेटी को गला दबाकर मारने की कोशिश करता देख वह पत्नी के साथ पहुंच गया। मारपीट के दौरान ही उसने दामाद का गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुदकुशी का अफवाह फैला दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed