फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   crime

डकैभतें ने लूट के विरोध म ं इंटर के छान्र को मारी गोली

Fri, 31 Jan 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
crime
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ --------------
विज्ञापन

रामपुर गांव में बदमाशों का धावा, छात्र को गोली मारी
- एक घर में चोरी की, दूसरे में प्रयास, तीसरे में मिला मोर्चा
- दोनों ओर से गोली चली, घायल साथी को लेकर भागे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी
औंग (फतेहपुर)। रामपुर गांव में बुधवार देर रात बदमाशों ने धावा बोला। एक घर में चोरी की, दूसरे में प्रयास और तीसरे घर में घुसने पर उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। बदमाश ने घर के इकलौते बेटे को गोली मार दी। दो सगे भाइयों ने मोर्चा लेकर बदमाशों को खदेड़ दिया। दोनों ओर से फायरिंग हुई। एक बदमाश को भी गोली लगी है। आरोपियों की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं।

थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी कमल तिवारी किसान हैं। वह बुकिंग पर कार चलाने और दूध का कारोबार भी करते हैं। बुकिंग पर रात को एक कार लेकर गए थे। मकान के निचले हिस्से में कमल परिवार के साथ रहते हैं। भाई विमल तिवारी दूसरी मंजिल में रहते हैं। तीसरे भाई राजकिशोर सामने घर में रहते हैं। कमल ने रात करीब तीन बजे बेटे अमन को फोन कर देर से पहुंचने की बात कही। अमन 12वीं का छात्र है। बातचीत के बाद अमन बाथरूम में चला गया। इस बीच बहन दीक्षा आंगन की ओर गई। यहां एक कमरे में बदमाश को देखकर चीख पड़ी। अमन दौड़कर पहुंचा और बदमाश को पकड़ने की कोशिश की। बदमाश सीढ़ियों की ओर भागा। पीछा कर रहे अमन पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद भी लहूलुहान अमन ने बदमाश का तमंचा छीनकर उस पर टूट पड़ा। जान बचाते हुए बदमाश छत से नीचे कूद गया। नीचे खड़े उसके अन्य साथियों ने खतरा भांपकर गोली चला दी। इधर शोरशराबे पर ग्रामीणों ने बदमाशों को घेरने की कोशिश की। ग्रामीणों से घिरते देखकर बदमाशों ने गालीगलौज के साथ फायरिंग कर दी। ग्रामीण बैकफुट पर आ गए। इस बीच पड़ोस में रहने वाले संदीप तिवारी और उसके भाई शुभांग ने लाइसेंसी असलहों से फायरिंग कर बदमाशों से मोर्चा लिया, लेकिन बदमाश भाग निकलेे। ग्रामीणों ने दोबारा पीछा किया, लेकिन रेलवे लाइन को पार नहीं कर सके। प्रधान प्रतिनिधि मुकुल सिंह परिहार थाने में सूचना दी। रेलवे लाइन पार तक पुलिस को खून फैला मिला। पुलिस ने आशंका जताई कि बदमाश को भी गोली लगी है। मालगाड़ी आने पर बदमाश कुछ दूरी पर कपड़ा बांधकर साथी का खून बंद किया होगा। उसे लेकर फरार हो गए। करीब छह से सात बदमाश होना ग्रामीण मान रहे हैं।
विज्ञापन

फोटो संख्या एवं परिचय
6- पुलिस जीप में रखे बदमाशों के छूटे औजार
7- रेलवे लाइन किनारे जांच करते एसपी, एएसपी व सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed