{"_id":"60cceac58ebc3e2d804110a2","slug":"crime-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6350309171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार दो ट्रकों में टक्कर, खलासी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार दो ट्रकों में टक्कर, खलासी की मौत
विज्ञापन
बहुआ। बांदा-टांडा हाईवे पर दतौली पुलिस चौकी के पास तेज रफ्तार दो ट्रकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में ट्रक चला रहे खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों गाड़ी के चालक घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। हादसे के बाद जाम से वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने धीरे-धीरे वाहनों को निकालकर जाम खुलवाया।
अमेठी निवासी ट्रक चालक इरशाद (35) व खलासी लवकुश (20) निवासी हनुमानगढ़ी थाना जायस जिला अमेठी ट्रक लेकर फतेहपुर से बांदा जा रहे थे। गुरुवार रात करीब दो बजे दतौली चौकी के पास बांदा की ओर से मौरंग लादकर आ रहे ट्रक से भिड़ंत हो गई। मौरंग लदे ट्रक का चालक ओमप्रकाश (40) निवासी बड़ोखर जिला रायबरेली था। हादसे में गाड़ी चला रहे खलासी लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि दोनों गाड़ी के चालक घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर से ट्रक के केबिन काटकर दोनों चालकों को बाहर निकाला और फिर उन्हें अस्पताल भेजा। हादसे के कारण जाम लग गया।
विज्ञापन
छह घंटे तक लगा रहा पांच किमी लंबा जाम
रात दो बजे दतौली पुलिस चौकी के पास हादसा होने के कारण दोनों ट्रक सड़क पर ही फंस गए। इससे दोनों तरफ से आ रहे वाहनों की लाइन लगनी शुरू हो गई और कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया।
जाम के कारण मुत्तौर कस्बे की ओर करीब पांच किमी और बांदा की ओर करीब आठ किलोमीटर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। सुबह आठ बजे तक पुलिस ने वाहनों को धीरे-धीरे निकाला और फिर क्रेन से ट्रकों को हटवाकर जाम खुलवाया।