{"_id":"0d177987f382f5fe7e1329b90bd4e92a","slug":"complaints-bureau-35-complais-were-registered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐच्छिक ब्यूरो में 35 शिकायतें दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐच्छिक ब्यूरो में 35 शिकायतें दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Mon, 02 Mar 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
वैवाहिक जीवन में विवादों को निपटाने के लिए माह के पहले रविवार को ऐच्छिक ब्यूरो आयोजित किया गया। बारिश के बावजूद कुल 35 शिकायतें दर्ज कराई गईं।
विज्ञापन
चार उभय पक्षों की सुनवाई के बाद एक मामले का निस्तारण हो सका है। पुलिस लाइन के मीटिंग रूम में सीओ वंदना सिंह और महिला थानाध्यक्ष अन्नपूर्णा चतुर्वेदी की अध्यक्षता में ब्यूरो की बैठक की गई।
विज्ञापन
ब्यूरो के समक्ष 35 मामले लाए गए। बरसात की वजह से उभय पक्षों की अधिक भीड़ नहीं जुटी। चार मामलों की सुनवाई की गई। इसमें एक मामले दंपति एक साथ रहने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन