फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cold, fog causing damage to potatoes, peas, lahi

शीतलहर, कोहरा से आलू, मटर, लाही को नुकसान

Fri, 15 Jan 2021 06:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Cold, fog causing damage to potatoes, peas, lahi
हुसैनगंज क्षेत्र में आलू की फसल में दवा का छिड़काव करता किसान - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। पिछले एक सप्ताह से कोहरे और शीत लहर के चलते फसलों को भी नुकसान और फायदा हैं। गेहूं, जौ, चना और मसूर के लिए जहां यह कोहरा फायदेमंद है।
विज्ञापन

वहीं मटर, आलू और लाही के लिए घातक साबित हो रहा है। केले की फसल को भी कोहरे से नुकसान है। जिले में बड़ी संख्या में किसान परंपरागत खेती के साथ ही शाकभाजी की खेती भी करते हैं।
मौसम में बदलाव के चलते जरा सी लापरवाही किसानों के लिए भारी पड़ सकती है। कोहरे से जहां आलू में झुलसा रोग लगने की संभावना रहती है।
वहीं फूल और फली वाले फसलों में कोहरे के चलते फंगस लगने लगता है। मलवां, देवमई क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान मटर की खेती करते हैं। भिटौरा ब्लाक क्षेत्र में केला की फसल बड़े पैमाने पर की जाती है।
विज्ञापन

हसवा, हथगाम, खजुहा, अमौली और बहुआ ब्लाक में आलू की खेती किसान बहुतायत संख्या में करते हैं। पिछले हफ्ते से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। बदलते मौसम ने शाकभाजी की खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फसलों को बचाने के लिए किसानों ने कीटनाशक का छिड़काव शुरू कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने बताया कि अभी शीत लहर व पाला का असर रहेगा। किसान फसलों को बचाने के लिए खेत में नमी बनाए रखें। फसलों में हल्की सिंचाई करें।
कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने कहा कि फूल और फली वाले मटर, लाही आदि में फंगस लग रहा है। आलू, टमाटर, मिर्चा और मटर को रोग से बचाने के लिए रीडोमिल दो ग्राम दवा को एक लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें।

इससे फसल में लगने वाले रोग से मुक्ति मिल सकेगी। उन्होंने चना और केले में दो ग्राम सल्फर, एक लीटर पानी में घोलकर स्प्रे करें। इससे फसल में रोग नहीं लगेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि बदल रहे इस मौसम में फसलों की सुरक्षा के लिए समय पर दवाओं का छिड़काव करें।
जिले में रबी फसलों की बुआई का क्षेत्रफल
फसल का नाम फसल क्षेत्रफल (हेक्टेयर में )
आलू 9000
केला 450
गेहूं 178990
जौ 1869
चना 26842
मटर 2243
मसूर 1054
राई/सरसों 17936
अलसी 189
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed