फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chargesheet filed in gang rape of cousins

Fatehpur News: चचेरी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म में छह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

Tue, 25 Apr 2023 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed in gang rape of cousins
फतेहपुर। छोटे भाई-बहन को बंधक बनाकर 13 मार्च की रात नाबालिग चचेरी बहनों के साथ दुष्कर्म करने वाले छह आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। वर्तमान में आरोपी जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र गांव सेनपुर स्थित शोभन सरकार मंदिर में मेले से 13 मार्च की रात 17 वर्षीय किशोरी चचेरी बहन (14), सगी छोटी बहन (12) और भाई (13) के साथ घर लौट रही थी। मेला स्थल पर ही सात-आठ युवक खड़े थे। इनमें एक युवक से 17 वर्षीय किशोरी ने भाई को बुलाने के लिए मोबाइल मांगा। भाई को फोन करने के बाद वह चारों गांव की ओर चल पड़े थे। मेला स्थल से करीब 500 मीटर दूर नलकूप के पास आरोपियों ने चारों को पकड़ लिया था। छोटे भाई और छोटी बहन को दो युवकों ने किनारे ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद 17 और 14 वर्षीय बहनों से छह युवकों ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने मिर्जापुर मजरे तालुके निवासी प्रभात यादव, दिलीप यादव, प्रदीप यादव, विकास यादव, शैलेंद्र यादव और रिश्तेदार हथगाम शाहपट्टी के राजन यादव को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, गाली गलौज, धमकी, पाॅक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचक व प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ साक्ष्य संकलन के लिए पुलिस ने पीड़िताओं और आरोपियों के कपड़ों का नमूने के साथ ही डीएनए सैंपल भी लिया था। पुलिस ने नमूनों को लखनऊ की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा था। डीएनए समेत अन्य जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है। पुलिस ने रिपोर्ट मंगाने के लिए प्रयोगशाला में पत्राचार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म की रात मेले से लौट रही चार युवतियों के साथ भी छह से सात युवकों ने छेड़खानी की थी। विरोध पर एक युवती से मारपीट कर मोबाइल छीनकर भाग निकले थे। जांच के दौरान सामने आया था कि आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद इन लड़कियों के साथ भी छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने चारों युवतियों से आरोपियों की पहचान कराई थी। युवतियों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वालों को पहचाना था। पुलिस ने छेड़खानी, लूट के आरोप में भी मिर्जापुर मजरे तालुके निवासी प्रभात यादव, दिलीप यादव, प्रदीप यादव, विकास यादव, शैलेंद्र यादव और इनके रिश्तेदार हथगाम शाहपट्टी के राजन यादव के खिलाफ चार्जशीट लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed