फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chaos Prevails on Day One of Census; Enumerators Face Difficulties Throughout the Day at the Tehsil Office

Fatehpur News: जनगणना के पहले दिन अव्यवस्था हावी, तहसील में प्रगणक दिनभर रहे परेशान

Sat, 23 May 2026 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Chaos Prevails on Day One of Census; Enumerators Face Difficulties Throughout the Day at the Tehsil Office
फोटो-46-तहसीलदार अमरेश सिंह से बाज-चीत करते ​शिक्षक नेता। संवाद
हसवा। जनगणना के पहले दिन प्रगणकों को अव्यवस्थाओं और तकनीकी त्रुटियों से जूझना पड़ा। तहसील प्रशासन की लापरवाही के चलते सुबह से बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी तहसील परिसर में जुटे रहे। नाम, क्षेत्र और दस्तावेजों में हुई गलतियों को सुधारने के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। कर्मचारी दिनभर इधर-उधर भटकते रहे और तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

प्रगणकों ने आरोप लगाया कि कई कर्मचारियों को गलत क्षेत्र आवंटित कर दिए गए। दूसरे ब्लॉक के कार्मिकों को अन्य ब्लॉकों में भेजने से भ्रम की स्थिति बन गई। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र भदौरिया ने तहसील प्रशासन पर बिना जांच सूची जारी करने का आरोप लगाया। इसको लेकर तहसीलदार और शिक्षक नेता के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं ने कहा कि प्रशासनिक लापरवाही का बोझ शिक्षकों पर डाला जा रहा है। बीईओ की ओर से काम में देरी होने पर निलंबन की चेतावनी दी जा रही है। काफी देर तक चले विवाद के बाद अधिकारियों ने त्रुटियां सुधारने का आश्वासन दिया। दिनभर सुधार कार्य चलता रहा, इसके बावजूद कई कर्मचारी परेशान नजर आए। प्रगणकों ने मांग की कि भविष्य में सूची जारी करने से पहले अभिलेखों की ठीक से जांच कराई जाए ताकि कर्मचारियों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम में देरी होने पर शिक्षकों को कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। भीषण गर्मी में शिक्षक परेशान हैं। कई प्रगणकों को सही क्षेत्र आवंटित नहीं किया गया। दिनभर त्रुटियां ठीक कराने में समय निकल गया।
- शैलेंद्र भदौरिया, ब्लॉक अध्यक्ष।


कुछ त्रुटियां सामने आई हैं जिन्हें सुधारा जा रहा है। सभी प्रगणकों को क्षेत्र आवंटित कर दिया गया है। शुक्रवार को सदर तहसील में 150 घरों की गणना पूरी हुई।

- अमरेश सिंह, तहसीलदार



तहसील में ड्यूटी लगाने-हटाने के खेल की चर्चा
तहसील में प्रगणकों की ड्यूटी हटाने और लगाने के नाम पर खेल होने की चर्चा रही। आरोप है कि तहसील की एक महिला कर्मी ने पांच से दस हजार रुपये लेकर मनचाही छूट दी। जानकारी होने पर शिक्षक नेताओं ने आपत्ति जताते हुए मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही। आरोप है कि करीब दो माह से ड्यूटी हटाने के नाम पर वसूली की जा रही थी। इसमें एक अधिकारी की मिलीभगत भी बताई जा रही है। पूरे जिले में मामले की चर्चा रही। भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र ने कहा कि प्रकरण की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। कई लोगों ने इस मामले की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed