फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Challan of 31 Maurang laden trucks, 7 seals

Fatehpur News: फतेहपुरः 31 मौरंग लदे ट्रकों का चालान, 7 सीज

Sun, 25 Dec 2022 07:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Challan of 31 Maurang laden trucks, 7 seals
ललौली के पास ओवरलोड वाहनों की चेकिंग करती टीम। संवाद - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। ओवरलोड मौरंग लदे वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए डीएम श्रुति के आदेश पर गुरुवार रात 12 बजे से चार बजे तक चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग में सात मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक सीज कर 31 का चालान किया। ट्रक एमपी, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी और जिले की मौरंग खदानों से निकले थे। कार्रवाई की सूचना फैलते ही ट्रक होटल व ढाबों में खड़े हो गए और आवागमन बंद हो गया।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर सदर और खागा तहसील में टीमों ने ओवरलोड वाहन चेकिंग का अभियान चलाया गया। बांदा-रायबरेली हाईवे पर एआरटीओ प्रवर्तन प्रथम सुरेंद्र कुमार यादव, खनिज अधिकारी राजेश कुमार, एसडीएम अवधेश निगम, ललौली और राधानगर थाने की पुलिस के साथ चेकिंग की।
विज्ञापन

चेकिंग में कुल 17 ओवरलोड पकड़े गए। इन सभी का खनिज और एआरटीओ ने चालान किया। उधर, एआरटीओ प्रवर्तन दल द्वितीय जीएन मिश्रा, खागा एसडीएम, सीओ ने चेकिंग में कौशांबी और तहसील क्षेत्र में संचालित मौरंग खंड से निकलने वाले ओवरलोड ट्रकों पर कार्रवाई की और 21 ओवरलोड ट्रक पकड़े गए। इनमें सात को सीज किया गया। कार्रवाई करीब भोर चार बजे तक चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम की मौजूदगी के दौरान वाहनों का आवागमन बंद रहा। इसके बाद सुबह कतार लगाकर ओवरलोड वाहन गुजरते दिखे। कई ट्रक चालक मौरंग छिपाने के लिए तिरपाल का इस्तेमाल करते हैं। ऑनलाइन चालान से बचने के लिए ट्रकों के नंबर मिटाए रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed