फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Chain looted from female head, criminals caught in encounter within 12 hours

Fatehpur News: महिला प्रधान से लूटी चेन, 12 घंटे के भीतर मुठभेड़ में धरे गए बदमाश

Thu, 26 Sep 2024 12:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Sep 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Chain looted from female head, criminals caught in encounter within 12 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फतेहपुर/बहुआ। पुलिस ने घटना के 12 घंटे के भीतर महिला प्रधान के साथ चेन लूट करने वाले बदमाशों को मुठभेड़ कर पकड़ लिया है। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों के पास से लूटी गई चेन व घटना में प्रयुक्त बाइक, रुपये व असलहे भी बरामद किए हैं।
जाफरगंज थाना क्षेत्र के तहबलपुर निवासी फूल सिंह की पत्नी श्यामा देवी नरैचा ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। वह देवर अंबोल सिंह के साथ बाइक पर मंगलवार की शाम करीब पांच बजे घर जा रही थी। ललौली थाना क्षेत्र के शिवरी मोड़ पर बाइक सवार तीन बदमाश पीछे से पहुंचे। प्रधान के गले में झपट्टा मारकर चेन लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस चौकन्ना हुई। बदमाशों की धरपकड़ के लिए ललौली, गाजीपुर थाना व एसओजी, सर्विलांस टीम लगाई।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बुधवार सुबह पांच बजे के आसपास शिवरी गांव के पास से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर निवासी रोहित यादव को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में रोहित के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। रोहित का साथी बिंदकी के कुंदनपुर निवासी अभिषेक लोधी भाग निकला। कुछ देर बाद पुलिस ने अभिषेक को भी पकड़ लिया। अभिषेक के कबूलनामे पर तीसरे साथी कुंदनपुर के नीरज लोधी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने रोहित, अभिषेक व नीरज को जेल भेजा है। लुटेरों की धरपकड़ में ललौली थाना प्रभारी निरीक्षक बीएल प्रसाद, गाजीपुर थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा, एसओजी प्रभारी विनोद यादव की संयुक्त टीमें शामिल रही हैं। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि प्रधान श्यामा देवी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की धरपकड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक लुटेरे को मुठभेड़ में पैर पर गोली लगी है। वहीं, पुलिस की कार्रवाई से इतर प्रधान के देवर अंबोल सिंह ने बताया कि लुटेरों के छीनी चेन टूटकर रोड पर गिरी थी। चेन एक लुटेरा उठाने पहुंचा। उसे पकड़ लिया गया। शोर मचाने पर ग्रामीण आ गए। ग्रामीणों को देखकर बाइक सवार बाकी दोनों भाग निकले। उसने पूछताछ में अपना परिचय नीरज लोधी के रूप में दिया था। उसे पुलिस को सौंपा गया था।




अभिषेक ने सवा लाख में खरीदी थी स्पोर्ट्स बाइक

बिंदकी के कुंवरपुर रोड स्थित एक कोल्ड स्टोर के पास अभिषेक लोधी गुटखा, पान की दुकान चलाता है। उसने एक लाख 27 हजार रुपये में नीलामी पर स्पोर्ट्स बाइक एक माह पहले खरीदी थी। नीरज लोधी चाट की दुकान में काम करता है जबकि रोहित यादव एक कोल्ड स्टोर में पल्लेदारी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed