फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   By planting the resolution of their safety

पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा का लिया संकल्प

Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Mon, 29 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
By planting the resolution of their safety
मंदिर में पौधरोपण करते युवा - फोटो : अमर उजाला
पौधों के लगातार कम होने से पर्यावरण पर खतरा है। इसकी भरपाई पौधे लगाकर की जा सकती है। सिर्फ पौधा लगाना ही नहीं उनकी सुरक्षा का भी संकल्प लेना होगा।
विज्ञापन


रविवार को हिंदू युवा इकाई ने शहर के मोटे महादेवन मंदिर में एक सैकड़ा पौधे लगाए। जिला इकाई के बैनर तले कई हिंदूवादी संगठन के लोग जुटे और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण की पहल की। हिंदू युवा इकाई के मीडिया प्रभारी सर्व प्रिय शिवहरे ने पौधों की सुरक्षा का बीड़ा उठाया। हिंदू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी शिव प्रताप सिंह राठौर ने भी संकल्प लिया। इस मौके पर प्रदीप कुमार त्रिवेदी, नरेंद्र सिंह कक्षवाह, शिवेंद्र प्रताप सिंह, ठाकुर गौरव सिंह, ठाकुर रवि नारायण प्रताप सिंह, आशीष कुमार, मंयक भारद्वाज, रोहित पाल, सौरभ यादव, यश ठाकुर, आशीष भारती, शिव करन पाल, आकाश शर्मा, अभिजीत भारती, ठाकुर गौरव सिंह गौतम मौजूद रहे।


उधर धाता ब्लाक के आलमपुर गेरिया गांव में भी पौधरोपण किया गया। ग्राम प्रधान व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने पौधरोपण करते हुए कहा प्रकृति को संतुलित रखने के लिए पौधे लगाना आवश्यक है। जिस प्रकार से पेड़ों का अस्तित्व नष्ट किया जा रहा है। उससे आने वाले समय में समाज को एक बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस मौके पर खागा विधानसभा से सपा प्रत्याशी विनोद पासवान, विधान सभा अध्यक्ष तौफीक अहमद, राघवेंद्र सिंह, अवधेश द्विवेदी, अशोक सिंह, वकील अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed