फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Bike riding student dies due to collision with Bolero

Fatehpur News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार छात्र की मौत

Thu, 18 Jul 2024 04:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
Bike riding student dies due to collision with Bolero
जाफरगंज। तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से बुधवार दोपहर बाइक सवार छात्र की मौत हो गई। उसके पिता व बहन घायल हुए। पुलिस बोलेरो की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के नारायनपुर गांव निवासी अमर सिंह ने बताया कि पुत्री शिमला (15) की तबीयत खराब थी। वह पुत्र लवकुश (18) के साथ बाइक से जोनिहा में दिखाने के बाद घर लौट रहे थे। जाफरगंज थाने के गढ़ी गांव वीआईपी भट्ठे के पास पीछे से बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार कुछ दूर तक घिसटते चले गए। बाइक चला रहे लवकुश के सिर पर गंभीर चोट आई। तीनों को जिपं सदस्य वीरेंद्र यादव सीएचसी बिंदकी लेकर पहुंचे। यहां डाॅक्टर ने लवकुश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल पिता व पुत्री को जिला अस्पताल ले गए। डाॅक्टर ने पुत्री को कानपुर हैलट रेफर किया है। यहां शिमला की हालत नाजुक बनी है।
लवकुश कृष्णा इंटर काॅलेज फिरोजपुर में 11 वीं का छात्र था। हादसे से मां रीता, बहन पुष्पा, राशी, रिया, गोलकी का हाल बेहाल है। छात्र बहनों में इकलौता भाई था। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष सतपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। हेलमेट पीछे बैठा पिता लगाए था। सिर में चोट लगने से छात्र की मौत हुई है।
विज्ञापन



एक घंटे तक तड़पते रहे घायल,तिब आई एंबुलेंस
हादसे के बाद आसपास के लोग एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस के इंतजार में एक घंटे बीत गए। एंबुलेंस नहीं पहुंची। घायल तड़पते रहे, इस दौरान हादसे की परिजनों को खबर मिली। परिजन जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी के साथ पहुंचे। उधर, ग्रामीणों का मानना है कि बाइक चालक पीछे से बोलेरो की टक्कर के बाद सामने से भी आ रहे वाहन से टकराए हैं, इसी वजह से हादसा भीषण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed