फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   bike rider board examinees crushed by truck while returning home

परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने रौंदा

Tue, 03 Mar 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 03 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
bike rider board examinees crushed by truck while returning home

थरियांव थाना क्षेत्र के संवतमऊ मोड़ के पास सोमवार सुबह करीब 11 बजे हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार दो छात्रों को ट्रक ने रौंद दिया। एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रामजानकी इंटर कालेज के छात्र थरियांव थाना क्षेत्र के नौबस्ता-मंडासराय निवासी विनय (16) पुत्र इंद्राज एवं शिवकरन (17) पुत्र शीतल प्रसाद सोमवार को संवतमऊ स्थित परीक्षा केंद्र राजा रघुराज सिंह इंटर कालेज में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा देने गए थे।
विज्ञापन


परीक्षा खत्म होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। वे नेशनल हाइवे से गुजरे लिंक मार्ग संवतमऊ मोड़ पर गांव की ओर मुड़े थे कि पीछे से तेज गति से आए ट्रक ने कुचल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवकरन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि खून से लथपथ विनय ने सदर अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने ट्रक का पीछा किया,  लेकिन चालक ट्रक लेकर भाग निकला। पुलिस ने दोनों परीक्षार्थियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन भी पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed