फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   At state level conferance Vidyarthi parishad gave call against corruption

विद्यार्थी परिषद ने भ्रस्टाचार के खिलाफ महिम छेड़ने का किया आह्वान

Sun, 25 Jan 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sun, 25 Jan 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन
At state level conferance Vidyarthi parishad gave call against corruption

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम छेड़ने का आह्वान किया। शनिवार को परिषद के प्रांत स्तरीय छात्र संवाद में पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


रतिनिधियों ने आश्वासन दिया कि आने वाले समय में छात्र हित के लिए संघर्ष किया जाएगा। समारोह में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को नशा मुक्त पर्यावरण व स्वच्छ भारत का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रांत स्तरीय छात्र संवाद कार्यक्रम सरस्वती विद्या मंदिर के सभागार में हुआ।

कार्यक्रम में कानपुर समेत 14 जनपदों से लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने महाविद्यालय की समस्याओं को प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के सामने रखा और निराकरण की अपील की। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड संयुक्त क्षेत्र के संगठन मंत्री धर्मपाल ने आए हुए सभी प्रतिनिधियों से महाविद्यालय की समस्याओं को उठाकर प्रदेश स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष मोहित नागर ने सभी विद्यार्थियों को एकजुट होकर भ्रष्टाचार के खिलाफ मुहिम चलाने का भी आह्वान किया।

प्रदेश सह मंत्री प्रवीण लखेरा ने युवाओं को स्वच्छ भारत की शुरुआत अपने घर से करने का आह्वान किया। प्रदेश संगठन मंत्री विजय प्रताप सिंह ने नशा मुक्त पर्यावरण युक्त एवं स्वच्छ भारत बनाने का सभी प्रतिनिधियों को संकल्प दिलाया। इस मौके पर जिला संगठन मंत्री अजय कुमार, जिला संयोजक प्रसून तिवारी, सह जिला संयोजक शुभम त्रिपाठी, प्रशांत पुरवार, संदीप सिंह चौहान, शिवांशु शुक्ला, अंकित गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, अंकित सिंह, लवकुश मौर्या, अभिषेक वर्मा, इंद्रसेन, विवेक मिश्र, सावन, राजा, जीशान, दीपराज, विवेक मौर्य, मयंक, प्रिंस, विनय आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed