{"_id":"6a24733c7f69262d3a0dc24f","slug":"apply-for-improvement-and-compartment-exams-by-27th-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-156193-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 27 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 27 तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शनिवार से शुरू कर दी है। इच्छुक छात्र 27 जून की मध्यरात्रि तक आवेदन कर सकते हैं।
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल छात्रों को अंक सुधारने और अनुत्तीर्ण विषयों में सफलता प्राप्त करने का अवसर दिया गया है। हाईस्कूल के छात्र इम्प्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इम्प्रूवमेंट परीक्षा में परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण एक विषय में, जबकि कंपार्टमेंट परीक्षा के तहत दो अनुत्तीर्ण विषयों में से किसी एक विषय की परीक्षा दे सकते हैं।
इंटरमीडिएट के ऐसे छात्र जो परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं लेकिन अपने प्राप्तांक बेहतर करना चाहते हैं वह कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। मानविकी, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग के परीक्षार्थी किसी एक विषय में, कृषि भाग-1 एवं भाग-2 के निर्धारित विषयों में से किसी एक प्रश्नपत्र तथा व्यवसायिक वर्ग के ट्रेड विषय के किसी एक प्रश्नपत्र में अनुत्तीर्ण छात्र भी कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि हाईस्कूल इंप्रूवमेंट व कंपार्टमेंट परीक्षा का शुल्क 256.50 रुपये तथा इंटरमीडिएट कंपार्टमेंट परीक्षा का शुल्क 306 रुपये निर्धारित किया गया है। परीक्षार्थियों को निर्धारित शुल्क कोषागार में चालान के माध्यम से माध्यमिक शिक्षा परिषद के मानक मद में जमा करना होगा। ऑनलाइन आवेदन की प्रति डाउनलोड कर चालान की मूल प्रति के साथ 30 जून तक परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय में रजिस्टर्ड डाक से भेजना अनिवार्य है।