फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   accused,police station,fathepur news,run away,dodging police

किशनपुर थाने से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर आरोपी भागा

Fri, 29 Jan 2021 07:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 07:23 PM IST
विज्ञापन
accused,police station,fathepur news,run away,dodging police
किशनपुर थाने से फरार आरोपी आरिफ - फोटो : FATEHPUR
किशनपुर। तमंचे के साथ पकड़ा गया एक आरोपी थाने से शुक्रवार सुबह पुलिस कर्मी की आंखों में अलाव की राख झोंककर भाग निकला। घटना की जानकारी से थाने में हड़कंप मच गया। पूरे थाने का फोर्स आरोपी की तलाश में जुट गया है।
विज्ञापन

किशनपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक शिवनाथ यादव ने गुरुवार रात 11 बजे मलूकबारी गांव के पास से आरिफ निवासी खखरेरू को तमंचा व दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

एसआई ने लिखापढ़ी के बाद उसे थाने में दाखिल किया। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे हवालात में बंद आरिफ ने पेट दर्द और उल्टी होने की दीवान सुरेश कनौजिया को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पहरे में तैनात सिपाही अवधेश ने उसे हवालात से बाहर निकाला। शौच क्रिया के बाद उसे फिर से हवालात में बंद कर दिया गया।
आधे घंटे बाद अचानक आरिफ ने हवालात में उल्टी आने का नाटक किया तो दीवान सुरेश कनौजिया और सिपाही अवधेश ने उसे फिर से बाहर निकाला और थाना परिसर में जल रहे अलाव के पास ले गए।
पुलिस कर्मियों ने आरिफ को अलाव के पास बैठा दिया। इस दौरान सिपाही अवधेश की आंख में अलाव की राख झोंककर आरिफ भाग निकला।
दीवान ने थानाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। तो पुलिस टीम आरोपी को पकड़ने के लिए सक्रिय हो गई। खखरेरू कस्बा स्थित आरोपी के घर पहुंची लेकिन वहां ताला लटका हुआ था।

दीवान सुरेश कनौजिया ने आरिफ के खिलाफ थाने में पुलिस हिरासत से भागने का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष पंधारी सरोज ने बताया आरोपी अलाव तापने के दौरान आरोपी भागा है। उसकी तलाश की जा रही है।
कार्यवाहक एसपी राजेश कुमार ने बताया कि प्रकरण में पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। उनके खिलाफ सीओ खागा जांच करेंगे।
थाने से भागने के बाद आरोपी पहुंचा था घर
थाने से भागने के बाद आरोपी घर पहुंचा था, यह बात पुलिस की जांच में सामने आई है। पुलिस ने आरोपी के परिवार की जानकारी ली।
तो आरोपी के भाइयों के गाजियाबाद जेल में बंद होने का पता लगा। पुलिस की तीन टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed