फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accused of converting two thousand people arrested

Fatehpur News: दो हजार लोगों का धर्मांतरण कराने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 22 Jan 2023 08:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 22 Jan 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
Accused of converting two thousand people arrested
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में धर्मांतरण मामले में पुलिस ने सुजरही गांव के रामचंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला है कि उसने दो हजार लोगों का धर्मांतरण कराया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक डायरी, बाइबिल, आधार कार्ड, फोटो एलबम बरामद किया है। पुलिस ने उसके दो घरों की तलाश ली। पुलिस एक घर को प्रार्थना सभा स्थल बता रही है।
विज्ञापन


दूसरे आवासीय घर में ताला लटका है। पुलिस की एक टीम अन्य आरोपियों की तलाश में प्रयागराज रवाना हुई। सुल्तानपुर जिले के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र बहाउद्दीनपुर निवासी सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को सदर कोतवाली में धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज कराया था। खागा कोतवाली क्षेत्र के सुजरही गांव निवासी रामचंद्र ने ईसाई धर्म अपनाने पर नौकरी, शादी और रुपयों का प्रलोभन देकर देवीगंज स्थित इंडियन प्रेस ब्रिटेरियन चर्च में धर्मपरिवर्तन कराया था।
विज्ञापन


प्रकरण में देवीगंज के पादरी, रामचंद्र, प्रयागराज नैनी स्थित सैम हिग्गिनबाटम एग्रीकल्चर टेक्नालॉजी एंड साइंस यूनिवर्सिटी (शुआट्स) के वाइस चांसलर डा. आरबी लाल, प्रशासनिक निदेशक डा. विनोद बी. लाल समेत 60 लोगों पर धर्मांतरण का मुकदमा दर्ज किया था। सर्वेंद्र का 25 दिसंबर 2021 को धर्म परिवर्तन हुआ था। मामले में पुलिस ने सुजरही गांव में छापा मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी रामचंद्र को उसके घर से गिरफ्तार किया है। विवेचक अमित मिश्रा ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की गई है। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह मिशनरी से 2009 से जुड़ा था। उसने 2021 तक करीब दो हजार लोगों का धर्मांतरण कराया है। आरोपी के पास से धर्मांतरण संबंधी एक डायरी, बाइबिल, आधार कार्ड, धार्मिक फोटो का एलबम, यीशु दरबार, धर्मांतरण कराने वालों की सूची प्राप्त हुई है। विवेचक अमित मिश्रा ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट में आरोपी को पेश किया गया है। आरोपी को जेल भेजा गया है। एसआईटी की टीम प्रयागराज रवाना हुई है। शुआट्स और अन्य जगहों पर छापामारी कर जांच की जाएगी।

ओडिशा में वीसी और हरियाणा में निदेशक की लोकेशन
धर्मांतरण के मामले में नामजद वाइस चांसलर डा. आर बी लाल की लोकेशन ओडिशा में मिली है। वहीं प्रशासनिक निदेशक विनोद बी लाल की लोकेशन हरियाणा में मिली है। वाइस चांसलर का ओडिशा में एक सांसद के होना बताया जा रहा है। हरियाणा में एक नेता के यहां विनोद बी लाल का होना बताया जा रहा है।

धर्मांतरण में पहले जेल जा चुका है रामचंद्र
ज्ञात हो कि रामचंद्र पहले भी धर्मांतरण के आरोप में जेल जा चुका है। खागा कोतवाली पुलिस ने अक्तूबर माह में चंगाई सभा कराने के आरोप में पकड़ा था। उसे पुलिस ने जेल भेजा था। रामचंद्र ने भारी तादाद में लोगों को इकट्ठा किया था। प्रार्थना सभा की जा रही थी। हिंदू संगठन की सूचना पर पुलिस ने रामचंद्र के साथ ही सुजरही के संजय पासवान को भी जेल भेजा था। कुछ दिन पहले दोनों को जमानत मिली थी।

25 दिसंबर को प्रार्थना सभा की मांगी गई थी अनुमति
जमानत पर बाहर आने के बाद25 दिसंबर 2022 को क्रिसमस-डे पर सुजरही स्थित रामचंद्र के गेस्ट हाउस में प्रार्थना सभा की अनुमति मांगी गई थी। अनुमति के लिए एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रार्थना पत्र रामचंद्र या संजय ने नहीं बल्कि एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर दिया गया था। वह भी खागा के निवासी बताए जा रहे हैं। एसडीएम ने खागा पुलिस से इस आयोजन को लेकर रिपोर्ट मांगी तो पुलिस ने प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए आयोजन नहीं कराए जाने की रिपोर्ट दी थी। जिसके बाद आयोजन नहीं हो सका था।

कौशांबी जिले का रहने वाला रामचंद्र
पुलिस की जांच में यह भी पाया गया कि रामचंद्र मूलरूप से कौशांबी जिले का रहने वाला है। दो दशक पहले अपनी ससुराल सुजरही में आकर बस गया था। फिर उसने धीरे-धीरे मकान और गेस्ट हाउस बनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed