{"_id":"6345c01cc9a341304134b6d3","slug":"accident-kannauj-kannauj-news-up-news-fatehpur-news-knp7227693112","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में बीमार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में बीमार महिला की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। राजधानी एक्सप्रेस से इलाज कराने के लिए दिल्ली जा रही बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। फतेहपुर स्टेशन पर महिला का शव उतारा गया। इस दौरान राजधानी एक्सप्रेस 30 मिनट स्टेशन पर खड़ी रही।
झारखंड प्रांत के हजारीबाग जिला के थाना व ग्राम बरही निवासी चुन्नू मां गनूसी देवी को इलाज के लिए दिल्ली ले जा रहे थे। चुन्नूू का कहना है कि प्रयागराज से पहले मां की हालत बिगड़ी तो प्रयागराज स्टेशन पर डॉक्टरों को दिखाया गया, जहां से दवाएं देकर रवाना किया।
इसके बाद खागा-फतेहपुर स्टेशन के बीच फिर मां की तबीयत खराब हुई। रेलवे कर्मियों को सूचना दी और फतेहपुर स्टेशन पर राजधानी एक्सप्रेस को सुबह 4:35 बजे रोका गया। बीमार महिला को उतारने के बाद 5:04 बजे रेलवे चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी सूर्यकांत पंडित ने बताया कि महिला का पंचनामा भराया गया। मृतक के पुत्र चुन्नू ने बताया कि मां गनसी देवी पहले से बीमार थी। दिल्ली के एम्स में इलाज कराने के लिए ले जा रहे थे। इनका पोस्टमार्टम नहीं कराएंगे।