{"_id":"5e3325a48ebc3e4b3e3e8ce6","slug":"accident-fatehpur-news-knp541317615","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से फेरी वाले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से फेरी वाले की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-1-फाइल फोटो
वाहन की टक्कर से फेरी वाले की मौत
ढोलक बेचने और मढ़ने का करता था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
चौडगरा। भतीजी की मंगनी की रस्म पूरी होने के बाद घर लौट रहे साइकिल सवार युवक को बुधवार रात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। पीएचसी से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन मौत हो गई।
बिंदकी कोतवाली के जहानपुर निवासी फैय्याज का बेटा मो. दिलशाद (38) फेरी कर ढोलक बेचने व मढ़ने का काम करता था। बुधवार शाम अपने भाई मुरादीपुर कल्यानपुर निवासी रियाज की बेटी रेशमा की मंगनी में शामिल होने गया था। रस्म पूरी होने के बाद रात में साइकिल से लौट रहा था। मुरादीपुर चौराहे के पास ही तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दिया। दिलशाद गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीएचसी गोपालगंज में भर्ती कराया। पीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया। युवक के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। कल्यानपुर एसएचओ विनोद कुमार ने बताया कि तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दिलशाद की कमाई से पूरा परिवार पलता था। पांच भाई हैं। सभी अलग रहते हैं। दिलशाद की तीन अविवाहित बेटियां हैं। पत्नी नफीसा का रो-रोकर हाल बेहाल है। युवक की मां सदीफुल ने बताया कि बेटे के चले जाने से अब रोजी रोटी के साथ बेटियों की शादी का संकट खड़ा हो गया है।