{"_id":"5dc9b2948ebc3e5aeb6f375a","slug":"accident-fatehpur-news-knp525229378","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली में टकराई स्कार्पियो, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली में टकराई स्कार्पियो, तीन घायल
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार की भोर एक स्कार्पियो आगे चल रहे धान लदे ट्रैक्टर ट्राली में टकरा गई। कपड़ा कारोबारी समेत तीन लोग घायल हुए। बाद में प्राथमिक इलाज कराकर कारोबारी परिवार लौट गया। परिवार वाराणसी से आगरा जा रहा था।
वाराणसी जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र में चांदमारी निवासी सियाराम चंद्र के बेटे राहुल(28) कपड़ा कारोबारी हैं। यह अपने एक रिश्तेदार के घर आगरा शादी समारोह में शमिल होने जा रहे थे। स्कार्पियो में राहुल उनकी पत्नी माधुरी, डेढ़ साल का बच्चा व चालक थे। थरियांव थाना क्षेत्र हाईवे के बहिलापुर के पास स्कार्पियो चालक शोहराब
से वाहन अनियंत्रित हुआ और धान लादकर आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराया। कहा जा रहा है कि चालक को झपकी आ गई थी। सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त स्कार्पियों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बच्चा सही सलामत है। कारोबारी राहुल का पैर टूट गया, पत्नी व चालक भी घायल हैं। थानेदार संतोष शर्मा ने बताया कि घायल जिला अस्पताल में इलाज के बाद वाराणसी वापस चले गए। उनकी कार सुरक्षित खड़ी कराई गई है।