{"_id":"69727e3b95a764dbe108ae11","slug":"a-young-hawker-died-in-a-road-accident-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-148026-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हाईटेंशन लाइन के करंट से मजदूर की मौत, उपकेंद्र में शव रखकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हाईटेंशन लाइन के करंट से मजदूर की मौत, उपकेंद्र में शव रखकर किया हंगामा
विज्ञापन
फाइल फोटो-36-शमशाद। स्रोत-परिजन
- फोटो : reasi news
चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में पुराने विद्युत पोल को हटाकर नया लगाते समय हाईटेंशन लाइन छू जाने से बृहस्पतिवार दोपहर को शमशाद अहमद (25) की मौके पर मौत हो गई। साथी कफील झुलस गया। मजदूरों और परिजन ने शव चौडगरा उपकेंद्र में रखकर बिजलीकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया।
शिवराजपुर मार्ग के चौडगरा क्षेत्र में जुनेजा मुर्गी फार्म फीडर के तहत पोल लगाए जा रहे थे। यहां शमशाद, कफील और शफीक अहमद हरबंशपुर गांव के पास हाइड्रा से पोल खड़ा कर रहे थे। इसी दौरान पोल पास से निकली हाईटेंशन लाइन में छू गया। पोल में करंट उतरने से शमशाद की चपेट में आने से मौत हो गई।
पुलिस ने मजदूरों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शफीक अहमद ने आरोप लगाया कि जुनेजा फीडर की जगह गलत फीडर का शट-डाउन देने से हादसा हुआ। अवर अभियंता विवेक शर्मा ने बताया कि कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही मजदूरों ने जल्दबाजी में काम शुरू कर दिया था। इससे हादसा हुआ। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

फाइल फोटो-36-शमशाद। स्रोत-परिजन- फोटो : reasi news
विज्ञापन