{"_id":"69fb988ec19e0ee5580c8d22","slug":"a-pcf-employees-house-was-burgled-in-broad-daylight-with-jewellery-and-cash-worth-rs-20-lakh-stolen-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-154210-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीसीएफ कर्मी के घर दिनदहाड़े चोरी, 20 लाख के जेवर व नकदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीसीएफ कर्मी के घर दिनदहाड़े चोरी, 20 लाख के जेवर व नकदी पार
विज्ञापन
फोटो-49-गेट को इस तरह से फैलाकर घुसे चोर। संवाद
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र की शिवपुरम कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने पीसीएफ कर्मी के घर का ताला तोड़कर 50 हजार रुपये नकद समेत करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर पार कर दिए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच की और साक्ष्य जुटाए।
खागा कोतवाली क्षेत्र के बाभनपुरवा गांव निवासी आनंद कुमार त्रिवेदी पीसीएफ गोदाम में कर्मचारी हैं। पिछले दो वर्षों से कलक्टरगंज स्थित शिवपुरम कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे हैं। बुधवार सुबह वह ड्यूटी पर चले गए थे। पत्नी बीनू त्रिवेदी करीब 11 बजे बच्चों के साथ मायके बड़नपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने चली गईं।
शाम करीब चार बजे आनंद कुमार घर लौटे तो गेट खुला मिला। अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और स्टोर रूम में रखी अलमारी का लॉकर टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि चोर नकदी के साथ सोने की चेन, हार, अंगूठी, बाला और चांदी की कमर पेटी व पायल समेत करीब 20 लाख रुपये के जेवर ले गए।
विज्ञापन
कोतवाल हेमंत मिश्रा और हरिहरगंज चौकी इंचार्ज राय साहब यादव के साथ पहुंचे और जांच की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।