फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A constable seized a modified silencer bullet, and the inspector settled the case with a challan of Rs 500.

Fatehpur News: सिपाही ने मॉडीफाइड साइलेंसर बुलेट पकड़वाई, दरोगा ने 500 के चालान में निपटाई

Wed, 10 Dec 2025 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
A constable seized a modified silencer bullet, and the inspector settled the case with a challan of Rs 500.
फतेहपुर। शहर में मॉडीफाइड साइलेंसर लगाकर दौड़ने वाले दोपहिया वाहनों से लोग परेशान हैं। बाइक सवार सिपाही मंगलवार की शाम आगे जा रही ऐसी ही बुलेट से परेशान हो गया। उसने पीछा कर कोबरा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी को बुलाया। काफी देर तक पुलिस व वाहन चालक के बीच बातचीत होती रही। इस दौरान कचहरी चौकी प्रभारी अनमोल सिंह पहुंचे और 500 रुपये में चालान कर बुलेट सवार को छोड़ दिया। नियम के अनुसार ऐसे मामले में 10 हजार रुपये के चालान की कार्रवाई का प्रावधान है।
विज्ञापन

पथरकटा चौराहे से बाइक सवार सिपाही पटेल नगर चौराहे की ओर जा रहा था। सिपाही ने आगे बुलेट सवार मॉडीफाइड साइलेंसर वाले को समझाने का प्रयास किया। तेज धमाके वाली आवाज से सिपाही ही नहीं अन्य लोग भी तंग दिखे। बुलेट सवार नहीं माना और तेज एक्सीलेटर लेकर धमाका करते फर्राटा भरता रहा। सिपाही ने पटेल नगर पर बुलेट सवार को ओवरटेक कर रोकवाया और कोबरा ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी धर्मेंद्र को सूचना दी। सिपाही आने के बाद पीड़ित सिपाही चला गया।
विज्ञापन

सिपाही धर्मेंद्र ने चालान करने की बात कही तो बुलेट सवार उनसे चालान न करने के लिए बहस करने लगा। मौके पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस कर्मी धर्मेंद्र ने कचहरी चौकी प्रभारी अनमोल सिंह को मौके पर बुलाया। चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और बुलेट बाइक चालक को फटकारा। बुलेट बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। बुलेट बाइक चालक ने चौकी प्रभारी से दोबारा ऐसा न करने की बात कही, चौकी प्रभारी ने बुलेट बाइक का 500 रुपये का चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी लालजी सविता ने बताया कि मॉडीफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने पर 10 हजार रुपये का है। चौकी प्रभारी ने कहा कि 500 रुपया का चालान करते हुए बुलेट चालक को हिदायत दी गई है, दोबारा पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed