फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   गेहूं बुआई का आधा समय बीता, नहीं आई डीएपी

गेहूं बुआई का आधा समय बीता, नहीं आई डीएपी

Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
गेहूं बुआई का आधा समय बीता, नहीं आई डीएपी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहपुर। गेहूं बुआई का आधा समय बीतने के बाद भी इफ्को की डीएपी नहीं आई। पीसीएफ के गोदाम खाली पड़े हैं। आलू की बुआई में किसानों ने प्राइवेट दुकानों से डीएपी खरीदी है। गेहूं की बुआई में भी समितियों में डीएपी नहीं है। इसका फायदा प्राइवेट दुकानदार उठा रहे हैं। मनमाने दाम पर डीएपी बेच रहे हैं।

रबी की फसल में 15 नवंबर से 15 दिसंबर तक गेहूं की बुआई का सही समय होता है। पीसीएफ में अभी तक डीएपी की एक भी रैक नहीं आई है। खरीफ फसल की बची हुई डीएपी आलू की बुआई में ही खत्म हो गई। साधन सहकारी समिति के महामंत्री नेकपाल सिंह ने बताया कि जिले की 10 समितियों में डीएपी है, जो बोरियों में जम गई है।
विज्ञापन


किसान जमी खाद नहीं खरीद रहे हैं। 60 समितियों में डीएपी नहीं है। सचिवों ने खाद का रुपया भी बैंक में जमा कर दिया है। खाद नहीं मिल रही है। डीएपी खरीदने वाले किसान सुबह होते ही समितियों पर पहुंच जाते हैं। खाद न मिलने पर प्राइवेट दुकान से खाद खरीदते हैं। किसान जयकरन सिंह ने बताया कि भिखारीपुर समिति में खाद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसे प्राइवेट दुकान से डीएपी खरीदनी पड़ी। दुकानदार ने समिति से 100 रुपये मंहगी खाद दी है। इफ्को क्षेत्राधिकारी अतर सिंह यादव ने बताया कि डीएपी, यूरिया की डिमांड भेजी गई है। पहले डीएपी की रैक आएगी। फिर यूरिया आएगी। पीसीएफ प्रबंधक रफीक सिद्दीकी ने बताया कि अगले सप्ताह डीएपी आ जाएगी। जिन समितियों का रुपया जमा है। उनको रैक प्वाइंट से खाद भेज दी जाएगी।

गेहूं बुआई का आधा समय बीता, नहीं आई डीएपी
सहकारी समितियों में किसानों को नहीं मिल रही खाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed