फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   30 buses reserved for full moon bath

Fatehpur News: पूर्णिमा स्नान के लिए 30 बसें आरक्षित

Tue, 06 Feb 2024 02:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 06 Feb 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
30 buses reserved for full moon bath
फोटो-07- बस अड्डा परिसर में खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन

- प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं को नहीं होगी समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। अमावस्या और पूर्णिमा पर प्रयागराज जाकर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम ने 30 बसें रिजर्व की हैं। इससे प्रयागराज जाने और लौटने में श्रद्धालुओं को समस्या नहीं होगी। श्रद्धालुओं को हर 10 मिनट में बसें उपलब्ध होंगी।
हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या और माघी पूर्णिमा स्नान का बहुत महत्व है। नौ फरवरी को मौनी अमावस्या, 14 को बसंत पंचमी और 24 फरवरी को होने वाले माघीपूर्णिमा के अवसर पर जिले के बहुत से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच कर संगम नदी में डुबकी लगाते हैं। ट्रेनों की लेटलतीफी होने से श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचने के लिए रोडवेज बस सबसे बड़ा सहारा है।
विज्ञापन

ऐसे में परिवहन निगम ने श्रद्धालुओं के लिए 30 बसें रिजर्व की हैं। सभी स्नानों की तिथि से एक दिन पहले प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बस अड्डे में बसें लग जाएंगी। जिनके माध्यम से श्रद्धालु प्रयागराज पहुंच कर स्नान कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने पर अन्य रूटों की बसों को भी लगाया जाएगा। जिससे कि श्रद्धालु आराम से बैठकर प्रयागराज पहुंच सके। एआरएम विपिन अग्रवाल ने बताया कि सभी स्नानों के लिए बसें रिजर्व की गई हैं। जरूरत पड़ने पर और भी बसें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed