{"_id":"6851b70054927ed1d30ff144","slug":"21-lakh-50-thousand-rupees-stolen-by-breaking-the-lock-of-the-foremans-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-135859-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फोरमैन के घर का ताला तोड़कर 21 लाख 50 हजार की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फोरमैन के घर का ताला तोड़कर 21 लाख 50 हजार की चोरी
विज्ञापन
चौडगरा। छत्तीसगढ़ में एक फैक्टरी के फोरमैन के घर का ताला तोड़कर चोर लाखों का माल चुरा ले गए। कानपुर से बहनों के शाम को घर लौटने पर घटना पता लगा। पुलिस व फॉरेंसिक टीम जांच को पहुंची। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालकर जांच में जुटी है।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र चौडगरा के गांधीनगर मोहल्ला निवासी शिवनाथ कुशवाहा छत्तीसगढ़ में एक फैक्टरी में फोरमैन के पद पर तैनात हैं। इनके परिवार में पत्नी शोभावती, बेटा राजू, बहू खुशबू, छोटा बेटा सूरज, बेटियां विवाहित सीता व अविवाहित सोनी है। बेटी सीता का गाजियाबाद में घर बन रहा है। इसी वजह से वह पिता के घर छह माह से रह रही है। छोटी बेटी बिहार में टीचर है, छुट्टी पर घर आई है। इसके पहले शोभावती व छोटा बेटा घर में रहते थे। इन दिनों छत्तीसगढ़ में हैं। बड़ा बेटा भी छत्तीसगढ़ में नौकरी करता है। बहनों ने बताया कि वह दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कानपुर डॉक्टर के पास गई थी। जहां से शाम करीब साढ़े छह बजे लौटी। घर का मेन दरवाजा का ताला टूटा था। अंदर चार कमरों के ताले टूटे थे। मां के कमरे का ताला तोड़कर चोर अलमारी का लॉकर व अटैची से नकदी व जेवरात चुरा ले गए हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। घनी आबादी में दिन दहाड़े चोरी ने पुलिस के होश उड़ा दिए। लोगों ने घर में किसी को आते-जाते नहीं देखने की बात कही। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि परिवार ने 20 लाख के जेवरात व डेढ़ लाख नकदी की तहरीर दी है। चोरी में किसी परिचित का हाथ लग रहा है। चोरों ने कमरे सारे तोड़े, लेकिन अलमारी जेवरातों वाली ही तोड़ी है। किसी को जेवरातों की पहले से जानकारी थी।