फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   20 people injured in minor disputes

मामूली विवादों में मारपीट 20 लोग घायल

Sun, 08 Nov 2020 05:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 05:56 PM IST
विज्ञापन
20 people injured in minor disputes
अलग-अलग थाना क्षेत्र में शनिवार को मारपीट की घटनाओं में 20 लोग घायल हुए। पुलिस ने घायलों की रिपोर्ट दर्ज की है। खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपुरी निवासी जयप्रकाश की पत्नी सरिता देवी का आरोप है कि पड़ोसी सगे भाई संदीप, कुलदीप ने गाली गलौज का विरोध करने पर सास की पिटाई की है।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के हिम्मतपुर निवासी दिनेश वर्मा की पत्नी प्रतिभा देवी को पड़ोसी सत्यपाल ने पीट दिया। बकेवर के ही माधवपुर निवासी फूलचंद्र को नरेंद्र, सत्येंद्र ने शराब के नशे में पीट दिया। चांदपुर थाना क्षेत्र के गोड़ाइनपुर निवासी स्वर्गीय मनोज कुमार की पत्नी अर्चना पटेल को कुलदीप पटेल, सत्यम ने छत का पानी बहाने पर पीटा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हरदौलपुर निवासी महेंद्र कुमार को राजेंद्र, बबलू ने पीटा है। किशनपुर थाने के पोखरी गढ़ा निवासी राजाराम निषाद की खेत में पानी लगाने के विवाद में दीनानाथ, सुरुखन, शिवपूजन, देवपूजन ने पिटाई कर दी। मलवां थाने के हसनापुर के पास कुरुस्ती कला निवासी बलराम को इंद्रेश, हेमंत निवासी दिखतन पुरवा आदमपुर ने पुरानी खुन्नस में मारापीटा।
विज्ञापन

इसी थाने के दलीपुर निवासी अमृतलाल को सत्यम लोधी, शिवम गुप्ता ने टुल्लू पंप से पानी चलाने के विवाद में पीटा है। हुसैनगंज थाने में भलेवा निवासी कल्लू सिंह को श्रवण सिंह ने पीटा है। इसी थाने के गौरा कला निवासी रामश्री पत्नी स्व. मैकूलाल कुशवाहा को विजेंद्र, रामबाबू, रोहित, महेंद्र ने पुराने विवाद की खुन्नस में घर में घुसकर पीटा। रेल बाजार निवासी राजा भइया की शराब के लिए रुपये न देने पर विजय उर्फ गोरा ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थरियांव थाने के दनियालपुर निवासी शांति देवी पत्नी बुद्दा लोधी को भोला ने मेड़ काटने के विवाद में लात घूसों से पीटा। धाता थाने के दामापुर मोदापुर निवासी भोला को कालीचरण, ननका, फुल्ला कल्लू ने खेत से मवेशी निकालने के विरोध पर पीट दिया। खखरेरू थाने के भदौहा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई। एक पक्ष से जगदंबा प्रसाद तिवारी ने सुरेश चंद्र, सुनील तिवारी पर मारपीट और बाइक तोड़ डालने की रिपोर्ट दर्ज कराई, दूसरे पक्ष के सुनील तिवारी ने रामनजर, हरिओम, राधाकृष्ण, जगदंबा के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

धाता थाने के घटईपुर निवासी चंद्रकांत सिंह ने प्रमोद सिंह, मनोज ने पीटा है। चंद्रकांत का आरोप है कि खेत में कांच और कूड़ा फेंकने का विरोध करने पर उसके साथ आरोपियों ने मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed