फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   10 years imprisonment for the man who threatened a woman with a knife after raping her

Fatehpur News: दुष्कर्म के बाद चाकू सटाकर महिला को धमकाने वाले को 10 साल की कैद

Thu, 23 Jan 2025 12:58 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
10 years imprisonment for the man who threatened a woman with a knife after raping her
फतेहपुर। दुष्कर्म के बाद अनुसूचित जाति की महिला को चाकू सटाकर धमकी देने वाले को कोर्ट ने 10 साल की कैद सुनाई है। छह हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माने की आधी धनराशि पीड़िता को दी जाएगी।
विज्ञापन

धाता थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला 10 जून 2022 की रात छत पर सो रही थी। एक गांव का सद्दाम रात करीब दो बजे दीवार के सहारे छत पर चढ़कर पहुंचा था। महिला का मुंह दबाकर दुष्कर्म किया। विरोध पर लात-घूसों से पीटा। पिटाई के बाद गर्दन में चाकू रखकर पुलिस से शिकायत पर हत्या की धमकी दी। महिला का शोर सुनकर परिजन पहुंचे। परिजनों को धमकी देकर भाग निकला था।
विज्ञापन

पुलिस ने दुष्कर्म, पाॅक्सो एक्ट, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी की रिपोर्ट दर्ज की। मामले में छह लोगों की गवाही हुई। सुनवाई के बाद विशेष न्यायालय के न्यायाधीश अनिल कुमार ने सद्दाम को दोषी करार दिया। दुष्कर्म में 10 साल कैद व छह हजार रुपये अर्थदंड लगाया। कोर्ट ने अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को देने का आदेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed