{"_id":"63276b75b4b8a053b90f6bf7","slug":"woman-dies-during-childbirth-uproar-farrukhabad-news-knp7188349112","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौत, हंगामा
विज्ञापन
कायमगंज। प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत होने पर परिजनों ने प्रसव केंद्र पर हंगामा किया। लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। पुलिस और नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझाकर शांत किया।
गांव कुबेरपुर निवासी हंसराज की पत्नी मोहिनी (22) को शनिवार रात नौ बजे प्रसव पीड़ा हुई। उसको गांव की आशा कार्यकर्ता ने सीएचसी में भर्ती कराया। रविवार भोर चार बजे मोहिनी को आशा कार्यकर्ता ने पुल गालिब तिराहे स्थित निजी प्रसव केंद्र पर भर्ती करा दिया। प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने पर प्रसव केंद्र संचालिका ने फर्रुखाबाद मसेनी के पास स्थित नर्सिंग होम में भेज दिया। वहां प्रसव के दौरान गर्भवती की मौत हो गई।
हंसराज ने बताया कि कर्मचारियों ने काफी देर बाद मोहिनी की मौत होने की जानकारी दी। महिला का शव लेकर परिजन कायमगंज पुल गालिब तिराहा स्थित प्रसव केंद्र पर पहुंचे। प्रसव केंद्र के अंदर शव रख हंगामा करने लगे। यह देेखकर प्रसव केंद्र संचालिका व कर्मचारी भाग गए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर संतोष कुमार अवस्थी व एसआई रामशंकर पांचाल फोर्स सहित मौके पर पहुंचे। महिला की शादी नवंबर 2021 को हुई थी। उसका मायका जयपुर में है। मायके वालों को सूचना दी गई है।
परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई। जिससे गर्भवती की मौत हो गई है। सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. सरबर इकबाल ने बताया कि सीएचसी से गर्भवती को ले जाने और उसकी मौत होने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
कमीशन के चक्कर मे आशाएं कर रहीं खेल
कायमगंज। सीएचसी से निजी प्रसव केंद्रों पर गर्भवती को आशा कार्यकर्ता कमीशन के चक्कर में ले जाती है। उनको निजी प्रसव केंद्रों से अच्छा कमीशन मिलता है। गालिब तिराहे पर कई प्रसव केंद्र खुले हैं।