{"_id":"601bf9f38ebc3e4c810c0fbf","slug":"up-two-soldiers-recruited-in-army-with-fake-caste-evidence-sacked-dismissed-platoon-havildar-filed-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: फर्जी जाति प्रमाण से सेना में भर्ती हुए दो जवान बर्खास्त, प्लाटून हवलदार ने दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: फर्जी जाति प्रमाण से सेना में भर्ती हुए दो जवान बर्खास्त, प्लाटून हवलदार ने दर्ज कराया मुकदमा
Thu, 04 Feb 2021 07:19 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 04 Feb 2021 07:19 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए दो जवान
- फोटो : amar ujala
सिख लाइट रेजिमेंट इन्फेंट्री सेंटर फतेहगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर भर्ती हुए दो जवानों को बर्खास्त कर दिया गया है। दोनों जवानों के खिलाफ प्लाटून हवलदार ने फतेहगढ़ कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। दोनों जवानों को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया है।
एक जवान सिख व दूसरा अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र बनवाकर भर्ती हुआ था। फतेहगढ़ स्थित सिख लाइट रेजिमेंट इन्फेंट्री सेंटर के प्लाटून हवलदार शेर सिंह ने गुरुवार को पंजाब के जिला संगरूर तहसील मूनक थाना खनारी गांव चंदू निवासी जवान रवि कुमार व पंजाब के ही जनपद तरनताल तहसील खंडूर साहिब थाना गोइंद्रल साहिब गांव कंग निवासी जवान गुरमीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी कर सेना में भर्ती होने का मुकदमा फतेहगढ़ कोतवाली में दर्ज कराया।

इसके साथ ही दोनों जवानों को उन्होंने पुलिस के हवाले भी कर दिया। दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि रवि कुमार 29 दिसंबर 2018 को सेना में भर्ती हुआ था। 30 जनवरी 2019 को उसके प्रपत्रों को जांच के लिए पंजाब भेजा गया। जांच रिपोर्ट में पता चला कि वह बाजीगर जाति का है और उसने सिख होने का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवा लिया।
नोटिस देने पर रवि कुमार ने स्वीकार कर लिया कि वह बाजीगर जाति का है। वहीं जवान गुरमीत सिंह 3 दिसंबर 2019 को सेना में भर्ती हुआ। उसके प्रपत्रों की जांच कराई गई तो रिपोर्ट में पता चला कि वह जट जाति का है और वह अनुसूचित जाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर सेना में भर्ती हुआ है।
दोनों जवानों को सेना से बर्खास्त कर दिया गया है। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि प्लाटून हवलदार की तहरीर पर दोनों जवानों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।