{"_id":"6329fce7551104554e3ef92f","slug":"the-fertilizer-seller-complained-to-the-police-about-the-sp-farrukhabad-news-knp7192002135","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व्यापारी से लूट में दर्ज की बैग गायब होने रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद व्यापारी से लूट में दर्ज की बैग गायब होने रिपोर्ट
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खाद व्यापारी से लूट के मामले में मऊदरवाजा थाना पुलिस ने बैग गायब होने की रिपोर्ट दर्ज की है।
कोई कार्रवाई न होने पर मंगलवार को व्यापारी ने एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने सीओ सिटी को जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव कंतला निवासी अभिषेक की शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव नरूआ नगला में खाद व बीज की दुकान है।
सात सितंबर को अभिषेक दुकान बंद कर अपने घर बाइक से जा रहा था। तभी बदमाशों ने असलहों के बल पर उनसे10,400 रुपये, मोबाइल, खाद व बीज के लाइसेंस व बिक्री के रजिस्टर वाला बैग लूट लिया था।
अभिषेक ने एसपी से कहा कि पुलिस ने बैग गायब होने का मामला दर्ज किया और अब कोई जांच भी नहीं कर रही है। एसपी ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई कराई जाएगी।