{"_id":"646fa81fa44f576a670ea969","slug":"the-faces-of-the-students-blossomed-after-receiving-the-tablet-from-the-deputy-cm-farrukhabad-news-c-12-1-252669-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डिप्टी सीएम से टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डिप्टी सीएम से टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिले
Thu, 25 May 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Thu, 25 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कलक्ट्रेट परिसर स्थिति डीएम कार्यालय के बाहर गुरुवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के हाथों टैबलेट पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। उपमुख्यमंत्री ने मेधावियों को मन से पढ़ाई कर सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
दो दिवसीय जनपद भ्रमण पर आए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक सुबह कलक्ट्रेट पहुंचे। वहां स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत 10 छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से टैबलेट वितरित किए। 13 शिक्षण संस्थाओं के कुल 758 बच्चों को टैबलेट वितरित किया जाना था। एसडीएम गजराज सिंह ने समारोह में 100 छात्रों को टैबलेट दिए। जबकि शेष 648 टैबलेट शैक्षणिक संस्थानों को वितरण के लिए सौंप दिए गए। टैबलेट पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे। डिब्बे से टैबलेट निकालकर फोटो व सेल्फी लेने का भी खूब दौर चला।
इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के 10 लाभार्थियों को आवास की चाबी दी। पीएम स्वनिधि योजना के 10 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक दी गई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ वर्षो में प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। इस दौरान विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, नागेंद्र सिंंह राठौर, सुशील शाक्य, डॉ.सुरभि, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद कुमार मिश्र, एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं को पूरी ईमानदारी से धरातल पर उतारें। पुलिस विभाग महिला संबंधित अपराधों में समय से आरोपपत्र लगाकर ठीक से पैरवी करें। आरोपी की जमानत न होने दें। उपमुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह से कहा कि सभी एसडीएम 30 दिन के अंदर पैमाइश के मामलों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के लिए निर्देशित करें। भूमि बटवारा के मामलों में भी ससमय कार्रवाई हो। खनन, स्टांप व परिवहन विभाग में वसूली कम देख विभागीय अधिकारियों को बड़े बकायेदारों के साथ बैठक कर राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए। स्वनिधि योजना में ऋण लेने वाले स्ट्रीट वेंडरों को रोजगार के लिए स्थान चिह्नित करने की बात कही। शहर की मलिन बस्ती वार्ड संख्या एक अंबेडकर नगर में एक सप्ताह में बोरिंग कराकर पेयजल की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में कैंप लगाकर आवेदन लिए जाएं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का एक सप्ताह के अंदर सत्यापन कराया जाए। पूर्ण का प्रमाणपत्र देने के बावजूद अधूरा काम मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई करें। बिजली कनेक्शन न लेने वालों को नोटिस जारी कर जवाब तलब करें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता को सरकारी भवनों में बिना कनेक्शन बिजली आपूर्ति न करने के निर्देश दिए। किसानों की समस्याओं को देखते हुए कहा कि सभी अन्ना गोवंश पकड़वाकर गोशाला में संरक्षित किए जाएं। गोवंश की भरण पोषण व्यवस्था के लिए समय से निमित भुगतान किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने जिला उद्यान अधिकारी से कहा कि शीतगृहों में लगे फर्नीचर की जांच करायें। फर्नीचर खराब मिलने पर उसे बदलवाएं, जिससे कोई दुर्घटना न हो सके। उन्होंने सांसद व विधायक निधि या अन्य किसी मद से आंगनबाड़ी केद्रों में पंजीकृत बच्चों के लिए खिलौने खरीद का एक सप्ताह में टेंडर कराने के निर्देश दिए।
जनपद में डॉक्टरों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी हैं। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सीएमओ को निर्देश दिए कि स्थानीय स्तर साक्षात्कार कराकर रिक्त पदों पर डॉक्टरों का चयन करें। सरकारी अस्पताल में मरीजों को एक भी दवा बाहर से न लिखी जाए। ओपीडी में डॉक्टर न होने पर सीएमएस या एसीएमओ स्वयं मरीज देखें। सभी जांच मशीनें चालू रखी जाएं।