फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shallow wires and bad poles will be replaced by 1.56 crores

1.56 करोड़ से बदले जाएंगे जर्जर तार व खराब पोल

Thu, 21 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Shallow wires and bad poles will be replaced by 1.56 crores
फर्रुखाबाद। जिला विद्युत विकास निधि योजना में जमा धन से विभिन्न जगहों के जर्जर तारों और खराब पोलों को बदला जाएगा। साथ ही बिजली चोरी वाले क्षेत्रों में खुले तारों को हटवाकर बंच कंडक्टर डलवाने का काम कराया जाएगा। बांस बल्ली पर जहां तार बांधे हैं, वहां पोल लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली बिल बकायेदारी में आरसी जारी होने पर राजस्व कर्मी वसूली कर धन जमा कराते हैं। इसका 15 फीसद धन जिला विद्युत विकास निधि योजना में जमा किया जाता है। वर्ष 2019 में इस मद में करीब 1 करोड़ 56 लाख रुपये जिले में जमा हुआ है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक एम देवराज ने इस मद से विद्युत तारों से होने वाली दुघर्टनाओं को रोकने के लिए काम करवाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत बाजार और घनी आबादी वाले क्षेत्रों के जर्जर तार बदले जाएंगे। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में आवासों पर से गुजर रहे तारों को शिफ्ट करवाया जाएगा। ये सभी काम डीएम के अनुमोदन के बाद निगम के अफसरों को कराने होंगे। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने नवीन जिला विद्युत विकास निधि योजना के तहत कार्य कराने की तैयारी न करने के संबंध में अधीक्षण अभियंता से नाराजगी जताई है। उन्होंने काम करवाने के लिए तत्काल रिपोर्ट तैयार कर अनुमोदन कराने को पत्रावली पेश करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed