फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Modi shah shouted around 370

गली मोहल्लों से सोशल मीडिया तक छाए %मोटा भाई%

Tue, 06 Aug 2019 07:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
Modi shah shouted around 370
सोशल मीडिया पर बनाया गया मेमे। - फोटो : FARRUKHABAD
जम्मू कश्मीर राज्य से अनुच्छेद 370 हटाने का लोगों ने जोर शोर से स्वागत किया। इसी के चलते जनपद के गली मोहल्लों से लेकर सोशल मीडिया तक चारों ओर गुजराती मोटा भाई यानि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह छाए रहे। इस जोड़ी के लिए जमकर मेमे बन रहे हैं। इन्हें जिले के युवा सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन

370 हटाने को लेकर जिले में मंगलवार को जश्न का माहौल रहा। लोगों ने इस फैसले का स्वागत किया। गली मोहल्लों में लोग तिरंगा लेकर नाचे, तो कई जगह भारत जिंदाबाद के नारे लगते रहे। एक देश, एक झंडा और एक निशान के नारे भी लगाए गए। वहीं सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं ने जमकर सुर्खियां बटोरी।
विज्ञापन

जिले के युवाओं ने तरह-तरह के मेमे व्हाट्सएप से लेकर ट्विटर और फेसबुक तक शेयर किए। फतेहगढ़ के नवदिया निवासी बृजेंद्र ने अपनी पोस्ट में कई नेताओं की खिल्ली उड़ाई। इसमें उन्होंने सबसे पहले महबूबा मुफ्ती और अमित शाह का मेमे लगाया। इसमें मुफ्ती कश्मीर से 370 हटाना बारूद से खेलने के बराबर बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीचे से अमित शाह कह रहे हैं कि छोटे मोटे खेल खेलने का हमें शौक भी नहीं है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की इमेज के साथ लिखा गया है कि मोदी ने तो पाकिस्तान में भी डर का माहौल बना डाला। अब मैं जाऊं तो कहां जाऊं।
एक मेमे में अमित शाह अकबरुद्दीन ओवैसी को फोन कर पूछ रहे हैं हां, बे तो कब हटानी है 15 मिनट के लिए पुलिस। इसमें ओवैसी कहते हैं अरे मोटा भाई अब डरा हुआ मुसलमान मजाक भी नहीं कर सकता।
मेमे बनाने वालों ने इस मसले पर भगवान शिव को भी नहीं छोड़ा। कंपिल के अंचल यादव ने लिखा कि सावन के पहले सोमवार को चंद्रयान, दूसरे सोमवार को तीन तलाक, तीसरे सोमवार को कश्मीर से 370 हट गई। लगता है ताडंव शुरू हो गया। वहीं कुछ लोगों ने इसे और आगे ले जाकर चौथे सोमवार को अयोध्या में राममंदिर बनाने की बात कही।

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मेमे बनाने वालों से नहीं बच पाए। कुछ लोगों ने लिखा कि मुझे तो तभी शक हो गया था जब धोनी को कश्मीर में तैनाती दी गई थी। इसे फिनिशिंग का अच्छा अनुभव है। गौरतलब है कि धोनी को क्रिकेट को दुनिया सबसे अच्छा फिनिशिर माना जाता है। इसके अलावा अरविंद केजरीवाल, शाहरूख खान, ममता बेनर्जी, कन्यैहा कुमार, राहुल गांधी जैसे नेता ट्रोलर्स के निशाने पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed