फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Loader driver drowned in Ganga while taking bath

नहाते समय गंगा में डूबा चालक

Sat, 17 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Loader driver drowned in Ganga while taking bath
लोडर चालक नहाते समय गंगा में डूबा
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। गंगा में नहाते वक्त लोडर चालक डूब गया। पास में ही मौजूद संतों ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया। पुलिस ने गोताखोरों से कई घंटे खोजबीन कराई, कुछ पता नहीं चल सका। गंगा में बहाव तेज होने की वजह से गोताखोरों को दिक्कत आई।
शाहजहांपुर जिले के रोजा निवासी सुनील (47) की पुत्री देवी का विवाह मऊदरवाजा थाने के गांव गंगोली में हुआ है। उसकी ननद शिवानी की शनिवार को बरात आनी है। उसी में शामिल होने सुनील यहां आया था। वह दुर्वाषा ऋषि आश्रम में भी आता रहता था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे उसने आश्रम के पास लोडर खड़ा किया और गंगा में स्नान करने चला गया। कुछ दूरी पर आश्रम के संत भी नहा रहे थे। जैसे ही सुनील ने गंगा में डुबकी लगाई, तो वह काफी देर तक बाहर नहीं आया। इस पर संतों ने शोर मचा कर आसपास के लोगों को बुला लिया। चौकी प्रभारी हरिओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि कई घंटे प्रयास के बाद भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील तीन भाइयों में सबसे छोटा है। सबसे बड़े अवधेश और उससे छोटे महेश हैं। महेश शहर के मोहल्ला बालाजीपुरम में रहकर ट्रैक्टर चलाते हैं। वह 15 जुलाई को घर से यहां आया था। अनिल और अरुण दो पुत्र हैं। मां रामवती और पत्नी मोनी रो-रो कर बेहाल हो गईं। परिजन भी गंगा तट पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed