फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Had to wait for hours to lodge a complaint.

Farrukhabad News: शिकायत दर्ज कराने के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार

Sun, 06 Sep 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Had to wait for hours to lodge a complaint.
कायमगंज। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के पंजीकरण की नई व्यवस्था के कारण काउंटर पर भारी भीड़ देखी गई। फरियादियों को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। कुल 154 शिकायतें आईं, जिनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

यह समाधान दिवस एडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में और एएसपी गिरीश कुमार सिंह की मौजूदगी में तहसील सभागार में आयोजित हुआ। नवागंतुक तहसीलदार अभिषेक कुमार ने पंजीकरण की नई व्यवस्था लागू की थी। पहले फरियादी सीधे पंजीकरण काउंटर पर प्रार्थनापत्र दर्ज कराते थे। अब उन्हें पहले अधिकारी के पास जाकर प्रार्थनापत्र अग्रसारित कराना होता है। इसके बाद ही प्रार्थनापत्र पंजीकरण काउंटर पर जमा होता है। इस प्रक्रिया में अधिक समय लगने से काउंटर पर भीड़ बढ़ गई। कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी समाधान दिवस समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में प्रार्थनापत्र मिले।
विज्ञापन

फरियादियों ने की शिकायतें
तहसीलदार अभिषेक कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था आगरा में भी लागू थी। उन्होंने कहा कि यदि इससे समस्या आ रही है तो आगे बदलाव किया जाएगा। कमरुद्दीनगर निवासी देवेंद्र कुमार ने शिकायत की कि दीवानी न्यायालय और राजस्व बोर्ड से स्थगन आदेश होने के बावजूद विपक्षी खेत पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासक प्रधान पूजा गौतम ने लेखपाल के व्यवहार पर आपत्ति जताई। ऊधौपुर निवासी कृष्णा ने दाखिल-खारिज न होने से कृषक पंजीकरण, खाद और किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ से वंचित होने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed