फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Crowds thronged temples amidst the rain; chants hailing Lord Krishna echoed all around.

Farrukhabad News: बारिश के बीच मंदिरों में उमड़ी भीड़, गूंजे भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे

Sun, 06 Sep 2026 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Crowds thronged temples amidst the rain; chants hailing Lord Krishna echoed all around.
कंपिल। पौराणिक तीर्थ नगरी कंपिल में शुक्रवार को भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति व उल्लास के साथ मनाया गया। शाम होते ही प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करने पहुंचे।
विज्ञापन


नगर स्थित 11 खंडीय राधा-कृष्ण गीता ज्ञान आश्रम को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। यहां सुबह से ही भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। रामेश्वरनाथ, कालेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कपिल मुनि आश्रम, गंगेश्वरनाथ मंदिर और द्रोपदी कुंड सहित अन्य धार्मिक स्थलों पर भी आकर्षक झांकियां सजाई गईं।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम करीब छह बजे से रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश रुक-रुककर तेज भी होती रही लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। महिलाएं, पुरुष और बच्चे बारिश के बीच भी मंदिरों की ओर जाते नजर आए। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जन्म के समय मंदिरों में शंख और घंटियों की गूंज के साथ ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामेश्वरनाथ मंदिर में सजाई गई श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। कई परिवार अपने बच्चों को श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप में सजाकर मंदिर लेकर पहुंचे। देर रात तक नगर में उत्सव जैसा माहौल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed