फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Water supply did not start; complaint marked as resolved fraudulently.

Farrukhabad News: शुरू नहीं हुई जलापूर्ति, शिकायत का कर दिया फर्जी निस्तारण

Sun, 06 Sep 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Water supply did not start; complaint marked as resolved fraudulently.
फर्रुखाबाद। शनिवार को फतेहगढ़ के ऑफिसर्स क्लब में तहसील सदर का संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान कुल 85 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को सौंपकर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान दिवस में कई गंभीर मामले सामने आए। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र की एक छात्रा ने मोहल्ला ग्वालटोली निवासी युवक पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। छात्रा ने बताया कि युवक ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह उसे ब्लैकमेल कर रहा था। युवक के घर शिकायत करने पर उसे गालियां दी गईं और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी मिली। छात्रा ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कमालगंज के गांव आलमपुर के ग्रामीणों ने जलजीवन मिशन के तहत जलापूर्ति न होने की शिकायत की। सचिन गौतम, दृगपाल और वीरेंद्र सिंह ने बताया कि टोंटी लगने के बाद भी उन्हें पानी नहीं मिल रहा है। उन्होंने 24 जुलाई को आईजीआरएस पर शिकायत की थी, जिसका फर्जी निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव गोसरपुर निवासी पूर्व सैनिक नरेंद्र सिंह ने तालाब और चारागाह की भूमि से अतिक्रमण हटाने की मांग की। अमृतपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम श्वेता साहू ने शिकायतें सुनीं। करनपुर दत्त के जोगेन्द्र सिंह ने खेत से पानी का पंप चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि थाने में शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई है और प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की।

नगला हूसा की रामकांती ने वृद्धावस्था पेंशन बनवाने का अनुरोध किया। राजेपुर की विधि ने शौचालय निर्माण के लिए प्रार्थना पत्र दिया। एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार और तहसीलदार शशांक सिंह सहित अन्य अधिकारी समाधान दिवस में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed